8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शूटिंग के समय सनी देओल को किसी चीज से सबसे ज्यादा डर लगता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शूटिंग के समय सनी देओल को किसी चीज से सबसे ज्यादा डर लगता है?

सारांश

सनी देओल ने अपनी नई फिल्म 'बॉर्डर-2' के दौरान डांस की चुनौती को लेकर खुलासा किया है। जानें, अभिनेता के लिए डांस करना क्यों है इतना मुश्किल और कैसे वे बुखार तक महसूस करते हैं। उनके साथ के अनुभव और शूटिंग के मजेदार किस्से।

मुख्य बातें

सनी देओल का डांस करना बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण है।
उन्होंने बुखार की वजह से कई बार शूटिंग में देरी की।
सोशल मीडिया पर उनके डांस स्टेप्स पर मीम बनते रहते हैं।
सनी ने श्रीदेवी के साथ डांस करने को लेकर अपनी परेशानी साझा की।
उनका गाना ' यारा ओ यारा ' आज भी वायरल है।

मुंबई, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा में 'बेताब' फिल्म से अमृता सिंह के साथ कदम रखने वाले अभिनेता सनी देओल अपनी नई फिल्म 'बॉर्डर-2' को लेकर चर्चा में हैं।

फिल्म को सोशल मीडिया और सिनेमाघरों से बहुत अच्छा प्रतिक्रिया मिल रहा है, लेकिन इसके बीच अभिनेता ने बताया कि उन्हें फिल्मों की शूटिंग के दौरान सबसे कठिन काम क्या लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी वजह से कभी-कभी उन्हें बुखार भी आ जाता है।

सनी देओल ने 'बॉर्डर-2' की शूटिंग का एक वीडियो साझा किया है जिसमें बारिश के कारण सभी लोग एक जगह बैठे हुए हैं। बारिश के दौरान डायरेक्टर अनुराग ने पूछा कि अभिनेता को शूटिंग के लिए कौन सा गाना करना सबसे मुश्किल लगा। वीडियो में सनी देओल मुस्कुराते हुए कहते हैं कि "सभी गानों की शूटिंग में कठिनाई रही, लेकिन जिस गाने में डांस था, वो मेरे लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। डांस के लिए तो मैं सेट पर ही नहीं जाता था, कभी-कभी बुखार भी आ जाता था, लेकिन अंत में करना ही पड़ता था।" उनकी बात सुनकर सभी लोग हंस पड़े।

यह बात तो सभी जानते हैं कि सनी देओल को डांस करना सबसे कठिन काम है। कई कोरियोग्राफर यह बता चुके हैं कि अभिनेता को गानों पर नचाना बहुत मुश्किल होता है। सनी ने स्वयं स्वीकार किया है कि डांस के मामले में वे बहुत शर्मीले हैं। फिल्म 'चालबाज' में श्रीदेवी के साथ डांस करना उनके लिए बहुत कठिन रहा था। उनका कहना था कि श्रीदेवी बहुत अच्छी डांसर हैं और उनके सामने डांस करना असहज महसूस कराता है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वे 2 घंटे तक सेट पर नहीं आए थे और बहुत समझाने के बाद उन्होंने श्रीदेवी के साथ रोमांटिक गाना करने के लिए 'हाँ' की थी।

सोशल मीडिया पर भी अभिनेता के डांस स्टेप्स पर मीम बनते हैं। अभिनेता का आइकॉनिक गाना 'यारा ओ यारा' का हुक स्टेप आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होता है। उनके दूसरे गाने 'मेरा दिल ले गई ओ कम्मो किधर' में अभिनेता के डांसिंग स्किल्स का मजाक बनाया जाता है। यूजर्स का कहना है कि ऐसा लगता है कि वे डांस नहीं बल्कि जिम में वर्कआउट कर रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सनी देओल को डांस करने में क्यों कठिनाई होती है?
सनी देओल ने कहा है कि वे डांस के मामले में बहुत शर्मीले हैं, और शूटिंग के दौरान उन्हें मानसिक दबाव महसूस होता है।
क्या सनी देओल ने कभी डांस के लिए बुखार महसूस किया है?
जी हाँ, सनी ने कहा कि डांस के लिए तैयार होने पर उन्हें कभी-कभी बुखार भी आ जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 1 साल पहले