26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का आभार जताया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का आभार जताया?

सारांश

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया और इसे गौरव का क्षण बताया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन पर जोर दिया। जानिए इस ख़ास मौके पर उनकी क्या प्रतिक्रियाएँ रहीं।

मुख्य बातें

स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का आभार जताया।
केंद्र सरकार की योजनाओं का गांवों में कार्यान्वयन प्राथमिकता है।
महिलाओं को पंचायत चुनाव में भाग लेने का मौका मिला है।
आदिवासी क्षेत्रों में पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ बढ़ा है।
गांव की प्रधानों ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया है।

नई दिल्ली, 14 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए पीएम मोदी का आभारकेंद्र सरकार की योजनाओं को गांव में लागू करना हमारी प्राथमिकता है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के आजादपुर गांव के ग्राम प्रधान फकीर मुहम्मद ने कहा कि मैं अत्यंत खुश हूं। पीएम मोदी ने हमें यहां बुलाने का काम किया। उन्होंने गांव के एक मुखिया को यहां बुलाकर सम्मानित किया है। हमारा लक्ष्य केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव में लागू करना है और हम इसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सेवरा पोस्ट आंवलखेड़ा के सरपंच वीरेंद्र त्यागी ने कहा कि हमें 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मैं बहुत खुश हूं और मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की अमरन निशा ने कहा कि मैं अमकोटवा की ग्राम प्रधान हूं। हम पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमें जैसे जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को बुलाया। यह पल हमारे लिए गौरव का क्षण है। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं, इसलिए उन्हें पहचान मिलना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि हमें पंचायत स्तर पर चुनाव लडने का अवसर मिला, जिसके बाद आज हम अपने गांव और समाज के लिए कुछ कर पा रहे हैं। मुझे गर्व है कि आज एक महिला प्रधान के रूप में मैं अपने जिले का नाम रोशन कर रही हूं। मैं कम उम्र में गांव की प्रधान बनी और यह हमारे लिए नया अनुभव रहा। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को लागू करने में जुटी हुई हूं।

झारखंड के इनासियस मुर्मू ने कहा कि मैं गोड्डा जिले के मानिकपुर ग्राम पंचायत से हूं। हमारा राज्य आदिवासी बाहुल्य है। पीएम मोदी ने हमें यहां बुलाया, इसके लिए हम उनका आभार जताते हैं। पहले सरकार की योजनाएं आम लोगों तक नहीं पहुंचती थीं, अब लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। हमारी कोशिश है कि सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं और हम इसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि पंचायत प्रतिनिधियों का पीएम मोदी के प्रति आभार और उनके द्वारा दी गई मान्यता, स्थानीय स्तर पर विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पंचायत प्रतिनिधियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया?
हाँ, पंचायत प्रतिनिधियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का आभार क्यों जताया?
उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया क्योंकि उन्हें सम्मानित किया गया और उनकी योजनाओं को लागू करने में मदद मिली।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले