क्या स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर नए आरोप लगाए हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर नए आरोप लगाए हैं?

सारांश

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर पंजाब में नए 'शीश महल' तैयार करने का आरोप लगाया है। क्या ये आरोप सच्चाई पर आधारित हैं या राजनीतिक हमला? जानिए इस विवाद के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पंजाब में शीश महल के निर्माण का दावा किया गया है।
सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राज्यसभा सांसद और सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने केजरीवाल पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और विलासिता भरे जीवन का आरोप लगाया।

स्वाति मालीवाल ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "दिल्ली का शीश महल खाली होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अब पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीश महल तैयार करवा लिया है।"

उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में मुख्यमंत्री कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अब अरविंद केजरीवाल को मिल चुकी है।

मालीवाल ने आगे कहा कि केजरीवाल अब सरकारी हेलीकॉप्टर और प्राइवेट जेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "वे अंबाला के लिए घर के सामने से सरकारी हेलीकॉप्टर में बैठे, फिर अंबाला से पंजाब सरकार का प्राइवेट जेट उन्हें पार्टी के काम से गुजरात ले गया।"

उन्होंने कहा कि पूरी पंजाब सरकार एक आदमी की सेवा में लगी है।

मालीवाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अब आम लोगों से दूर हो चुकी है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक हमला बताते हुए कहा कि केजरीवाल विरोध के नाम पर पार्टी की साख को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में शीश महल विवाद तब चर्चा में आया था जब अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रेनोवेशन पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाने का मामला सामने आया था। उस समय विपक्ष ने इसे लेकर केजरीवाल सरकार पर तीखा प्रहार किया था। अब पंजाब में इसी तरह की सुविधाओं के उपयोग को लेकर फिर से यह मुद्दा गर्म हो गया है।

हालांकि, अब तक पंजाब सरकार या आम आदमी पार्टी की ओर से स्वाति मालीवाल के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर क्या आरोप लगाए हैं?
स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर पंजाब में नए 'शीश महल' तैयार करने और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
क्या पंजाब सरकार ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया दी है?
अब तक पंजाब सरकार या आम आदमी पार्टी की ओर से स्वाति मालीवाल के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 2 सप्ताह पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले