दिलजीत दोसांझ ने 'द टुनाइट शो' में याद की 1914 की कोमागाटा मारू घटना, जिम्मी फॉलन को सिखाया भांगड़ा
सारांश
मुख्य बातें
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अमेरिका के मशहूर टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में शिरकत करके एक बार फिर साबित किया कि उनकी लोकप्रियता अब सरहदें पार कर चुकी है। शो में उन्होंने 1914 की ऐतिहासिक कोमागाटा मारू घटना का जिक्र करते हुए कनाडा में पंजाबियों के संघर्ष और आज की उनकी उपस्थिति पर खुलकर बात की।
शो में क्या हुआ खास
दिलजीत ने होस्ट जिम्मी फॉलन के साथ अपने गाने 'बोन टू शाइन' पर जमकर डांस किया और उन्हें भांगड़ा के कुछ स्टेप्स भी सिखाए। शो में हँसी-मज़ाक का माहौल रहा और दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई।
जब होस्ट ने उनकी अंग्रेज़ी को लेकर सवाल किया, तो दिलजीत ने बड़े ही बेबाक अंदाज़ में जवाब दिया। उन्होंने कहा,