2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को जयचंदों से सावधान रहने की सलाह दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को जयचंदों से सावधान रहने की सलाह दी?

सारांश

तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जयचंदों से सावधान रहने की सलाह दी है। क्या यह चुनावी रणनीति का हिस्सा है? जानें पूरी खबर।

मुख्य बातें

तेजप्रताप यादव का बयान बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है।
उन्होंने तेजस्वी यादव को जयचंदों से सावधान रहने की सलाह दी।
राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का समर्थन विभिन्न दल कर रहे हैं।

पटना, १९ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने सोमवार रात को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अपने छोटे भाई व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है। इसके साथ ही, तेजप्रताप ने तेजस्वी को सलाह दी कि वह जयचंदों से सावधान रहें।

तेजप्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को ताड़-ताड़ करने निकले हैं। नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के चालक और एक मीडिया पत्रकार को जयचंद द्वारा मारा-पीटा गया है, जो बेहद गलत और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूं कि अभी भी समय है। अपने आस-पास के जयचंदों से सावधान रहो, नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। आपकी समझदारी अब चुनाव परिणाम तय करेगी।"

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत की, जिसका समापन एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ होगा। इस यात्रा में तेजस्वी यादव और अन्य दलों के नेता भी शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजप्रताप यादव ने किसे सलाह दी?
तेजप्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव को जयचंदों से सावधान रहने की सलाह दी।
राहुल गांधी की यात्रा का उद्देश्य क्या है?
राहुल गांधी की यात्रा का उद्देश्य मतदाता अधिकारों की रक्षा करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले