11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत होगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत होगी?

सारांश

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने राम मंदिर में दर्शन किए। उनके सामने इंडिया अलायंस के बी. सुदर्शन रेड्डी हैं। भाजपा नेता जीत का पूरा विश्वास जता रहे हैं। क्या सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति बनेंगे? जानें चुनाव से जुड़ी हर नई जानकारी।

मुख्य बातें

उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान आज सुबह शुरू होगा।
सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उम्मीदवार हैं।
भाजपा नेता जीत का भरोसा जता रहे हैं।
इंडिया अलायंस के बी.
सुदर्शन रेड्डी भी मैदान में हैं।
राम मंदिर में दर्शन ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है।

नई दिल्ली, 9 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस बीच, एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र सदन से लोधी कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर में दर्शन किए। उनके सामने 'इंडिया अलायंस' के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी चुनौती पेश कर रहे हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि एनडीए की इस चुनाव में जीत होगी।"

भाजपा के राज्यसभा सांसद रामभाई मोकारिया ने एनडीए उम्मीदवार की जीत का दावा करते हुए कहा, "सीपी राधाकृष्णन की जीत 100 प्रतिशत निश्चित है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 10 बजे शुरू होगी, और हमारा दायित्व है कि सीपी राधाकृष्णन को बड़े अंतर से जिताएं।"

भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "देशभर में उत्साह का माहौल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें बड़ी जीत मिलने वाली है। यह खुशी का माहौल है और मुझे उम्मीद है कि सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीतेंगे।"

भाजपा की राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा, "यह लोकतांत्रिक व्यवस्था है और उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। हम अपनी बुद्धि और विवेक के साथ मतदान करेंगे।"

उपराष्ट्रपति चुनाव पर भाजपा सांसद भागवत कराड ने कहा, "आज के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के पास बहुमत है। मुझे उम्मीद है कि एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन जीतेंगे।"

भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने कहा, "एनडीए की पूरी योजना तैयार है और हमारी जीत निश्चित है। यह चुनाव हमारे लिए गौरव की बात है। राज्यसभा को नए उपसभापति मिलने वाले हैं और हम सब इस चुनाव को लेकर उत्साहित हैं।"

भाजपा के राज्यसभा सांसद मयंक नायक ने कहा, "सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए के सभी सांसद उनके पक्ष में मतदान करेंगे और हमारी जीत निश्चित है।"

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि विपक्ष भी अपनी रणनीतियों पर काम कर रहा है। यह चुनाव न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि देश की राजनीतिक दिशा को भी प्रभावित करेगा।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उपराष्ट्रपति चुनाव कब हो रहा है?
उपराष्ट्रपति चुनाव मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।
एनडीए का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कौन है?
एनडीए का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन हैं।
इंडिया अलायंस का उम्मीदवार कौन है?
इंडिया अलायंस का उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी हैं।
भाजपा नेता किस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं?
भाजपा नेता सीपी राधाकृष्णन की जीत का पूरा विश्वास जता रहे हैं।
राम मंदिर में सीपी राधाकृष्णन ने कब दर्शन किए?
उन्होंने मतदान से पहले राम मंदिर में दर्शन किए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले