28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तराखंड सरकार का रथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को हल कर सकेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तराखंड सरकार का रथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को हल कर सकेगा?

सारांश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए एक विशेष रथ रवाना किया है जो ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा। क्या यह रथ वास्तव में समस्याओं का समाधान कर सकेगा? जानें इस विशेष अभियान के बारे में!

मुख्य बातें

125 दिनों तक चलने वाला रथ 240 शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य ग्रामीण समस्याओं का त्वरित समाधान भाजपा और अन्य संगठनों का सहयोग

देहरादून, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 125 दिनों तक ग्रामीण क्षेत्रों में 240 शिविरों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविरों में ही समस्याओं का समाधान होगा। इस रथ में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई है, जिससे यदि किसी को जानकारी न हो तो वह रथ देखकर समझ सकेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इन शिविरों के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।"

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सभी लाभार्थी योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों की समस्या जल्द से जल्द दूर की जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 'उत्तराखंड सरकार चली गरीब के द्वार' रथ रवाना किया गया है। जो लोगों की समस्या जल्द से जल्द दूर करने में सहायता करेगा। इस दौरान विभिन्न संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे जनता को सीधा फायदा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि यह रथ जिस जिले में जाएगा, वहां के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और इसे दूसरे जिले में भेजेंगे। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए।

इस अवसर पर समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन सहित विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

इसे सफल बनाने के लिए अधिकारियों और समुदायों के सहयोग की आवश्यकता है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने शिविर आयोजित होंगे?
इस रथ के माध्यम से 240 शिविर आयोजित किए जाएंगे।
क्या यह रथ केवल गरीबों के लिए है?
हाँ, यह रथ गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए है।
मुख्यमंत्री ने क्या निर्देश दिए हैं?
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं।
इस अभियान में कौन-कौन से संगठन शामिल हैं?
इसमें विभिन्न संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों का सहयोग है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले