पश्चिम बंगाल: मतगणना से पहले कूड़े में मिलीं VVPAT पर्चियां, निर्वाचन अधिकारी बोले — मॉक पोल से जुड़ी हैं
उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम विधानसभा क्षेत्र में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से कुछ ही घंटे पहले नीलगंज सुभाषनगर स्थित सुभाष नगर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे VVPAT (वोटर वेरिफायेबल पेपर ऑडिट ट्रेल) पर्चियां मिलने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार द्वारा इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया।
निर्वाचन अधिकारी की सफाई
उत्तर 24 परगना जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के बाद स्पष्ट किया कि ये पर्चियां मतदान दिवस से पहले आयोजित मॉक पोल से संबंधित हैं। अधिकारी ने कहा,