मुख्यमंत्री योगी ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में गोरखपुर में एसटीपीआई सेंटर का उद्घाटन, यूपी का डिजिटल भविष्य होगा तेज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मुख्यमंत्री योगी ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में गोरखपुर में एसटीपीआई सेंटर का उद्घाटन, यूपी का डिजिटल भविष्य होगा तेज

सारांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एसटीपीआई के 71वें सेंटर के उद्घाटन की घोषणा की। यह कदम उत्तर प्रदेश के डिजिटल और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्य बातें

गोरखपुर में एसटीपीआई का उद्घाटन स्टार्टअप्स और आईटी कंपनियों को मिलेगा समर्थन नौकरी के नए अवसर सृजित होंगे उत्तर प्रदेश का डिजिटल भविष्य मजबूत होगा सरकार की पहल से टेक्नोलॉजी में वृद्धि

लखनऊ, २६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार लगातार नए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर में 'सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया' (एसटीपीआई) के ७१वें सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज गोरखपुर में 'सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया' (एसटीपीआई) के ७१वें सेंटर का उद्घाटन होने जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश के डिजिटल और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह अत्याधुनिक सुविधा स्टार्टअप्स, आईटी कंपनियों और नवप्रवर्तकों को सहयोग देने के लिए तैयार की गई है, जिससे विकास, नवाचार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। मैं भारत के डिजिटल भविष्य के निर्माण में योगदान देने वाले नवप्रवर्तकों और साझेदारों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। यह पहल उत्तर प्रदेश को तकनीकी और निवेश का एक प्रमुख केंद्र बनाने के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाती है।"

जानकारी के अनुसार, इस आईटी पार्क का निर्माण गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर-७ में २० करोड़ रुपए की लागत से ३.५ एकड़ भूमि पर किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत 'सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ़ इंडिया' द्वारा स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र में आईटी-आधारित विकास को बढ़ावा देना है।

राज्य सरकार का कहना है कि इस आईटी पार्क के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे प्रदेश में तकनीकी विकास को गति मिलेगी और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

सरकार के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट 'गवर्नमेंट ऑफ यूपी' पर किए गए पोस्ट में लिखा गया है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप ईकोसिस्टम में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में एमएसएमई, स्टार्टअप्स और आईटी कंपनियों को सशक्त मंच प्रदान कर डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति दी जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में निर्मित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसटीपीआई सेंटर क्या है?
एसटीपीआई सेंटर, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया का एक केंद्र है, जो आईटी आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है।
इस सेंटर का उद्घाटन कब होगा?
यह सेंटर का उद्घाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।
इस सेंटर का उद्देश्य क्या है?
इस सेंटर का उद्देश्य स्टार्टअप्स और आईटी कंपनियों को प्रोत्साहित करना और रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है।
यह सेंटर उत्तर प्रदेश के लिए किस प्रकार महत्वपूर्ण है?
यह सेंटर उत्तर प्रदेश के डिजिटल और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
इस सेंटर का निर्माण किसने किया है?
इस सेंटर का निर्माण गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सहयोग से किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले