27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

निवेश मित्र 3.0: योगी सरकार का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, निवेशकों के लिए आसान और पारदर्शी प्रक्रिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
निवेश मित्र 3.0: योगी सरकार का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, निवेशकों के लिए आसान और पारदर्शी प्रक्रिया

सारांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'निवेश मित्र 3.0' का शुभारंभ किया है, जो निवेशकों के लिए एक तेज और पारदर्शी डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म निवेश प्रक्रिया को सरल बनाता है और अधिकतम सुविधा प्रदान करता है।

मुख्य बातें

निवेश मित्र 3.0 एक उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
यह प्रणाली निवेशकों के अनुभव को बेहतर बनाती है।
डायनामिक कम्बाइंड एप्लीकेशन फॉर्म की सुविधा है।
एआई-आधारित चैटबॉट द्वारा त्वरित सहायता उपलब्ध है।
यह प्लेटफॉर्म राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक है।

लखनऊ, २४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में 'निवेश मित्र 3.0' का उद्घाटन किया। सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म 'निवेश मित्र 3.0' को विकसित किया गया है, जो निवेशकों के लिए एक तेज, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल प्रणाली के रूप में सामने आया है।

'निवेश मित्र 3.0' को विशेष रूप से निवेशकों के अनुभव को और भी सरल और प्रभावी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें एआई-आधारित चैटबॉट की सुविधा उपलब्ध है, जिससे निवेशकों को त्वरित सहायता मिल सकेगी। इसके साथ ही, आवेदन की स्थिति पर वास्तविक समय में एसएमएस अलर्ट की सुविधा भी है, जिससे निवेशकों को हर चरण की जानकारी तुरंत प्राप्त होगी।

इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी विशेषता डायनामिक कम्बाइंड एप्लीकेशन फॉर्म (सीएएफ) है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों की अनुमतियां एक ही स्थान से प्राप्त की जा सकेंगी। इससे निवेशकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय की बचत होगी। निवेशकों के लिए भूमि चयन को सरल बनाने के लिए जीआईएस आधारित लैंड बैंक को भी इसमें शामिल किया गया है, जिससे निवेशक प्रदेश में उपयुक्त भूमि की पहचान आसानी से कर सकेंगे।

'निवेश मित्र 3.0' को नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (एनएसडब्ल्यूएस) से जोड़ा गया है, जिससे केंद्र और राज्य स्तर की मंजूरियों में बेहतर समन्वय और तेजी आएगी। यह सुविधा विशेष रूप से बड़ी परियोजनाओं वाले निवेशकों के लिए लाभकारी साबित होगी।

योगी सरकार ने निवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विभागीय कार्यवाही में २५ प्रतिशत, दस्तावेजों में १५ प्रतिशत तथा अन्य प्रक्रियात्मक चरणों में करीब २० प्रतिशत की कमी की गई है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि अनुमोदन प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

वर्ष २०१८ में शुरू हुए 'निवेश मित्र' प्लेटफॉर्म ने पहले से ही अपनी उपयोगिता साबित कर दी है। अब तक इस पोर्टल पर २१ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से ९७ प्रतिशत का सफल निस्तारण किया जा चुका है। योगी आदित्यनाथ सरकार की डिजिटल पहल, पारदर्शी नीतियां और निवेशक-हितैषी माहौल उत्तर प्रदेश को देश के सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य में परिवर्तित कर रहे हैं। 'निवेश मित्र 3.0' इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को और गति देगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो निवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्लेटफॉर्म न केवल निवेशकों के अनुभव को बेहतर करेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निवेश मित्र 3.0 क्या है?
निवेश मित्र 3.0 एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो निवेशकों के लिए तेज, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल प्रणाली प्रदान करता है।
इस प्लेटफॉर्म की मुख्य विशेषता क्या है?
इसकी मुख्य विशेषता डायनामिक कम्बाइंड एप्लीकेशन फॉर्म (सीएएफ) है, जो विभिन्न विभागों की अनुमतियां एक ही स्थान से प्राप्त करने की सुविधा देता है।
क्या इस प्लेटफॉर्म पर आवेदन करने में कोई प्रक्रिया आसान होती है?
हाँ, इस प्लेटफॉर्म ने आवेदन प्रक्रिया में २५ प्रतिशत की कमी की है, जिससे यह और भी सरल हो गई है।
निवेश मित्र 3.0 का लाभ किस प्रकार के निवेशकों को होगा?
यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से बड़ी परियोजनाओं वाले निवेशकों के लिए लाभकारी है।
क्या निवेश मित्र 3.0 एआई तकनीक का उपयोग करता है?
जी हाँ, इसमें एआई-आधारित चैटबॉट की सुविधा दी गई है, जो निवेशकों को त्वरित सहायता प्रदान करता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले