11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एविएशन इंडस्ट्री एम्प्लॉईज बॉडी ने एयर इंडिया के केबिन क्रू मेंबर्स की बर्खास्तगी को लेकर सीबीआई जांच की मांग की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एविएशन इंडस्ट्री एम्प्लॉईज बॉडी ने एयर इंडिया के केबिन क्रू मेंबर्स की बर्खास्तगी को लेकर सीबीआई जांच की मांग की?

सारांश

एयर इंडिया के दो केबिन क्रू मेंबर्स की बर्खास्तगी पर उठे विवाद ने अब सीबीआई जांच की मांग को जन्म दिया है। एविएशन इंडस्ट्री एम्प्लॉईज गिल्ड के महासचिव जॉर्ज अब्राहम ने इस मामले की गंभीरता को उजागर किया है, जो एविएशन सेक्टर की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्य बातें

एयर इंडिया ने दो केबिन क्रू मेंबर्स को बर्खास्त किया।
जॉर्ज अब्राहम ने सीबीआई जांच की मांग की।
तकनीकी खराबी की जानकारी देने पर कर्मचारियों पर दबाव था।
सरकार ने अनौपचारिक जांच का आश्वासन दिया है।
मामला एविएशन सेक्टर की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 20 जून (राष्ट्र प्रेस)। एयर इंडिया द्वारा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी खराबी उजागर करने वाले दो केबिन क्रू मेंबर्स की बर्खास्तगी के संबंध में एविएशन इंडस्ट्री एम्प्लॉईज गिल्ड के महासचिव जॉर्ज अब्राहम ने शुक्रवार को सीबीआई जांच की मांग की।

जॉर्ज अब्राहम ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच आवश्यक है, क्योंकि तकनीकी खराबी की जानकारी देने पर बयान बदलने का दबाव डालकर बर्खास्त करना एक गंभीर मुद्दा है। इससे एविएशन सेक्टर की सुरक्षा को खतरा होता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।

अब्राहम ने राष्ट्र प्रेस को बताया कि 14 मई, 2024 को मुंबई से लंदन की एयर इंडिया की उड़ान के लंदन पहुंचने के बाद विमान के दरवाजे में तकनीकी खराबी के कारण मैनुअल मोड में ही स्लाइड राफ्ट खुल गया था।

उन्होंने कहा कि स्लाइड राफ्ट केवल तब ही सक्रिय होते हैं जब विमान ऑटोमेटिक मोड में हो। पायलट और केबिन क्रू ने भी शुरुआती बयानों में तकनीकी खराबी को स्वीकार किया था, लेकिन बाद में एयरलाइन के प्रबंधन के दबाव में बयान बदल दिए गए।

अब्राहम ने बताया कि तकनीकी खराबी को दबाने के लिए एयर इंडिया के प्रबंधन ने इन कर्मचारियों पर बयान बदलने का दबाव डाला और इसी कारण इन दोनों क्रू को बर्खास्त किया गया।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इन दोनों क्रू ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से शिकायत की, जिसने उन्हें दिल्ली बुलाकर पूरे मामले की सुनवाई की और 'अनौपचारिक जांच' कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन जांच का कोई परिणाम नहीं आया है।

इब्राहिम के अनुसार, अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से इस मुद्दे पर गहन ध्यान दिया जा रहा है। इसलिए हमने इसे पुनः उठाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। हमें उम्मीद है कि जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह एविएशन सेक्टर की सुरक्षा और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी कर्मचारियों को अपनी बात कहने का अधिकार मिले और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स को क्यों निकाला गया?
उन्हें बर्खास्त किया गया क्योंकि उन्होंने विमान में तकनीकी खराबी के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद उन पर बयान बदलने का दबाव डाला गया।
क्या सीबीआई जांच की मांग उचित है?
हां, यह उचित है क्योंकि यह मामला कर्मचारियों के अधिकारों और विमानन सुरक्षा से जुड़ा है।
क्या सरकार ने इस मामले पर कोई कार्रवाई की है?
सरकार ने इस मामले की अनौपचारिक जांच करने का आश्वासन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं आया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले