27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अभिषेक नायर केकेआर के मुख्य कोच बन गए हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अभिषेक नायर केकेआर के मुख्य कोच बन गए हैं?

सारांश

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभिषेक नायर को मुख्य कोच नियुक्त किया है। जानिए नायर के कोच बनने की अहमियत क्या है और उनकी भूमिका केकेआर में क्या होगी। यह बदलाव टीम के लिए किस तरह से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

मुख्य बातें

अभिषेक नायर को केकेआर का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
उन्होंने 2018 से केकेआर में सहायक कोच के रूप में कार्य किया है।
उनका अनुभव और खिलाड़ियों के साथ संबंध महत्वपूर्ण हैं।
चंद्रकांत पंडित के बाद यह पद खाली था।
केकेआर अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 के लिए पूर्व भारतीय सहायक कोच अभिषेक नायर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नायर को कोच बनाए जाने की जानकारी साझा की।

केकेआर ने अभिषेक नायर की तस्वीर के साथ एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा, "अभिषेक 2018 से केकेआर टीम प्रबंधन का अहम हिस्सा रहे हैं और हमारे खिलाड़ियों को फील्ड और फील्ड के बाहर प्रशिक्षित करते रहे हैं। क्रिकेट के प्रति उनकी समझ और खिलाड़ियों के साथ उनका जुड़ाव हमारी प्रगति का मुख्य कारण रहा है। हम उन्हें केकेआर के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं।"

अभिषेक नायर केकेआर के साथ 2018 से जुड़े हुए हैं। टीम के सहायक कोच के रूप में कार्य करने के साथ ही वह केकेआर एकेडमी में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित करते रहे हैं। 2024 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली केकेआर की गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम में नायर सहायक कोच के रूप में कार्यरत थे। जब गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने, तो नायर को भी टीम इंडिया का सहायक कोच बनाया गया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद नायर को टीम इंडिया के सहायक कोच पद से हटा दिया गया था। टीम इंडिया की कोचिंग टीम से हटने के बाद 2025 में वह फिर से केकेआर से जुड़ गए। उसी समय से माना जा रहा था कि नायर को केकेआर में बड़ी भूमिका मिल सकती है।

चंद्रकांत पंडित के केकेआर से अलग होने के बाद से केकेआर में मुख्य कोच का पद खाली था।

अभिषेक नायर को तकनीकी और रणनीतिक रूप से बेहद सक्षम व्यक्ति माना जाता है। दिनेश कार्तिक अपने करियर के अंतिम दौर में बेहद प्रभावी नजर आए, इसमें नायर की प्रमुख भूमिका मानी जाती है। रोहित शर्मा भी अपनी बल्लेबाजी को मजबूत बनाने के लिए नायर से सलाह लेते रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भी रोहित को नायर के साथ अभ्यास करते देखा गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में रोहित बेहद अलग और प्रभावी नजर आए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

केकेआर का आईपीएल 2025 सीजन साधारण रहा था। टीम नायर के नेतृत्व में अगले सीजन बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह बदलाव केकेआर के लिए एक नया मोड़ हो सकता है। अभिषेक नायर के अनुभव और खिलाड़ियों के साथ उनके घनिष्ठ संबंध उन्हें इस भूमिका में एक प्रभावी कोच बना सकते हैं। हमें देखना होगा कि कैसे यह बदलाव टीम की प्रदर्शन क्षमता को प्रभावित करता है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अभिषेक नायर कौन हैं?
अभिषेक नायर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच हैं, जो अब केकेआर के मुख्य कोच बने हैं।
अभिषेक नायर के कोच बनने से केकेआर को क्या फायदा होगा?
उनका अनुभव और खिलाड़ियों के साथ जुड़ाव टीम के प्रदर्शन को बेहतर बना सकता है।
क्या अभिषेक नायर पहले भी कोच रह चुके हैं?
हाँ, नायर पहले केकेआर में सहायक कोच रह चुके हैं और भारतीय टीम के सहायक कोच भी रहे हैं।
केकेआर के लिए अगला IPL सीजन कैसा रहेगा?
अभिषेक नायर के नेतृत्व में, केकेआर अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।
क्या अभिषेक नायर का कोच बनना एक अच्छा फैसला है?
उनके अनुभव और खिलाड़ियों के साथ उनके संबंध इसे एक सकारात्मक बदलाव बना सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले