क्या अफगानिस्तान ने अबू धाबी के मैदान पर वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रचा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अफगानिस्तान ने अबू धाबी के मैदान पर वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रचा?

सारांश

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत हासिल की। तीसरे वनडे में 200 रन की जीत ने उन्हें अबू धाबी के मैदान पर नया रिकॉर्ड स्थापित करने में मदद की। यह जीत अफगानिस्तान के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

मुख्य बातें

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज की।
अबू धाबी में 200 रन से जीत उनकी सबसे बड़ी जीत है।
गुरबाज और जादरान ने शानदार बल्लेबाजी की।
बांग्लादेश की टीम 93 रन पर सिमट गई।
अफगानिस्तान की गेंदबाजी ने उन्हें यह ऐतिहासिक जीत दिलाई।

अबू धाबी, 15 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। अबू धाबी में हुए तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने 200 रन से जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया। यह अबू धाबी के मैदान पर वनडे फॉर्मेट में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 293 रन बनाये। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 27.1 ओवर में महज 93 रन पर ही सिमट गई।

इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 4 अक्टूबर 2024 को अबू धाबी में आयरलैंड के खिलाफ 174 रन से जीत हासिल की थी।

इस सूची में तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड है, जिसने 14 जनवरी 2015 को अफगानिस्तान को यहाँ 150 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 2 अक्टूबर 2024 को आयरलैंड के खिलाफ 139 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने 3 नवंबर 2009 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 138 रन से जीत हासिल की थी।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तानी टीम को शानदार शुरुआत मिली। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 16 ओवरों में 99 रन की साझेदारी की। गुरबाज ने 44 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों के साथ 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद इब्राहिम जादरान ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। सेदिकुल्लाह ने 47 गेंदों में 3 चौकों के साथ 29 रन बनाये।

अफगानिस्तान ने 173 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। यहाँ से अफगानिस्तानी टीम पारी में सिर्फ 120 रन ही जोड़ सकी।

विपक्षी टीम से सैफ हसन ने 4 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि हसन महमूद और तनवीर इस्लाम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम को महज 35 रन पर मोहम्मद नईम (7) के रूप में पहला झटका लगा। यहाँ से विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 27.1 ओवर में महज 93 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए सैफ हसन (43) दहाई का आंकड़ा छूने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे।

अफगानिस्तान के लिए बिलाल सामी ने 33 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि राशिद खान ने 3 विकेट

बांग्लादेशी टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेली गई टी20 सीरीज में 0-3 से हार का सामना किया था, जिसके बाद वनडे श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप कर इस टीम ने हिसाब बराबर कर लिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि इस देश की क्रिकेट टीम में कितनी क्षमता है। हमें उम्मीद है कि वे भविष्य में और भी सफलताएँ हासिल करेंगे।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ कितने मैच जीते?
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला में सभी 3 मैच जीते।
अबू धाबी में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत क्या थी?
अबू धाबी में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 200 रन से हराकर वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
अफगानिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज कौन थे?
अफगानिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान थे, जिन्होंने शानदार पारियां खेली।
बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन कैसा था?
बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 93 रन पर सिमट गई, जिससे उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच पिछली टी20 सीरीज का क्या परिणाम था?
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेली गई टी20 सीरीज में 0-3 से हार का सामना किया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले