30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इब्राहिम जादरान शतक बनाने में चूक गए? अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को दिया 294 का लक्ष्य

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इब्राहिम जादरान शतक बनाने में चूक गए? अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को दिया 294 का लक्ष्य

सारांश

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 294 रन का लक्ष्य रखा। इब्राहिम जादरान 95 रन बनाकर शतक से चूक गए। क्या ये मैच अफगानिस्तान की सीरीज में निर्णायक साबित होगा? जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

अफगानिस्तान ने 294 रन का लक्ष्य रखा है।
इब्राहिम जादरान ने 95 रन बनाए।
मोहम्मद नबी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बांग्लादेश की गेंदबाजी में सुधार की आवश्यकता है।
क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है!

अबू धाबी, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में अद्भुत खेल दिखाया है। लगातार 2 वनडे जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया, और अब तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 294 रन का लक्ष्य दिया है।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रहमानु्ल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 16 ओवर में 99 रन की साझेदारी कर एक मजबूत शुरुआत दी। पहले विकेट के रूप में गुरबाज 44 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का

इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हुई। अटल 47 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगले 15 रन में 3 विकेट गिरे। इब्राहिम जादरान 111 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 95 रन बनाकर रन आउट हो गए, और इस प्रकार वह अपने शतक का मौका चूक गए।

जादरान के आउट होने के बाद विकेट नियमित अंतराल पर गिरे, लेकिन अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने 37 गेंद पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाकर टीम का स्कोर 9 विकेट पर 293 तक पहुंचा दिया। नबी ने अंतिम 12 गेंदों पर बिलाल शमी के साथ 44 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट का प्रेसिडेंट कहा जाता है।

बांग्लादेश के लिए हसन महमूद और तनवीर इस्लाम ने 2-2, जबकि कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 1 विकेट हासिल किया। सैफ हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 3 विकेट लिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ कितने रन का लक्ष्य रखा?
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 294 रन का लक्ष्य रखा।
इब्राहिम जादरान ने कितने रन बनाए?
इब्राहिम जादरान ने 95 रन बनाए, लेकिन वह शतक से चूक गए।
मोहम्मद नबी ने कितने रन बनाए?
मोहम्मद नबी ने 62 रन बनाए और नाबाद रहे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले