26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अंगकृष रघुवंशी: 11 साल की उम्र में घर छोड़कर बने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सितारे, अब IPL में छा गए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अंगकृष रघुवंशी: 11 साल की उम्र में घर छोड़कर बने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सितारे, अब IPL में छा गए

सारांश

अंगकृष रघुवंशी ने अपने अद्वितीय करियर के सफर में 11 साल की उम्र में घर छोड़कर मुंबई का रुख किया। अब वह IPL 2026 में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर रहे हैं। जानें उनके सफर के बारे में।

मुख्य बातें

अंगकृष रघुवंशी का करियर 11 साल की उम्र में मुंबई से शुरू हुआ।
उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया।
इस सीजन IPL में उनकी *155 रन* की पारी ने उन्हें चर्चा में ला दिया है।
उनके माता-पिता ने उनके करियर के लिए बड़ा बलिदान दिया।
अंगकृष की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में खूब धमाल कर रहे हैं। इस सीजन में अंगकृष ने अब तक 4 पारियों में 155 रन बनाए हैं।

लंबी कद-काठी वाले इस बल्लेबाज ने पहले 2 मैचों में अर्धशतक जमाए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 29 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों में 52 रन बनाए।

इसके बाद अंगकृष ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 7 रन की नाबाद पारी खेली। इस सीजन के अपने चौथे मैच में, 21 वर्षीय खिलाड़ी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 33 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 45 रन बनाए।

5 जून 2004 को दिल्ली में जन्मे अंगकृष ने महज 11 वर्ष की आयु में अपना घर छोड़कर मुंबई का रुख किया। उनके माता-पिता उनके क्रिकेट करियर को लेकर गंभीर थे और उन्होंने उन्हें अभिषेक नायर से प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया।

अंगकृष महज 11 साल की उम्र में अकेले मुंबई पहुंच गए, जहां उन्हें अभिषेक नायर और ओंकार साल्वी ने प्रशिक्षित किया। केवल 16 वर्ष की उम्र में, उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में शामिल किया गया।

अंगकृष उस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे, जिन्होंने 6 मैचों में 46.33 की औसत से 278 रन बनाए, जिसमें 144 रन की एक शानदार पारी भी शामिल है। भारत ने यह खिताब अपने नाम किया था।

अंगकृष को 2023 में लिस्ट-ए क्रिकेट में पदार्पण का अवसर मिला, और 2024 में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कदम रखा। अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला।

आईपीएल 2024 से पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा। उस सीजन में, उन्होंने 10 मैचों की 7 पारियों में 23.28 की औसत से 163 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल था। अगले सीजन में, उन्होंने 12 मैचों में 33.33 की औसत से 300 रन बनाए।

अंगकृष ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4 मैचों में 38.20 की औसत से 191 रन बनाए हैं, जबकि 18 लिस्ट-ए मैचों में 33.43 की औसत से 535 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके 26 मैचों में 32.52 की औसत से 618 रन बने हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंगकृष रघुवंशी का जन्म कब हुआ?
अंगकृष रघुवंशी का जन्म 5 जून 2004 को दिल्ली में हुआ।
अंगकृष ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में कितने रन बनाए?
अंगकृष ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में 278 रन बनाए।
अंगकृष ने IPL में अब तक कितने रन बनाए हैं?
अंगकृष ने इस सीजन IPL में 155 रन बनाए हैं।
अंगकृष ने घर छोड़ने का फैसला कब किया?
अंगकृष ने 11 साल की उम्र में घर छोड़कर मुंबई जाने का निर्णय लिया।
अंगकृष को किस टीम ने IPL में खरीदा?
अंगकृष को कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 में 20 लाख रुपए में खरीदा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले