26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आयुष म्हात्रे के शानदार शतक से मुंबई ने विदर्भ को हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आयुष म्हात्रे के शानदार शतक से मुंबई ने विदर्भ को हराया?

सारांश

क्या आयुष म्हात्रे का शतक मुंबई की जीत का रहस्य था? जानिए इस शानदार मैच के बारे में जिसमें मुंबई ने विदर्भ को हराया।

मुख्य बातें

आयुष म्हात्रे का धुआंधार शतक मुंबई की समर्पण और संघर्ष विदर्भ की मध्यक्रम की असफलता टी20 क्रिकेट में टीम का सामर्थ्य अंडर-19 एशिया कप का कप्तान बनना

लखनऊ, 28 नवंबर (राष्ट्र प्रेस) - सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए के मुकाबले में आयुष म्हात्रे के शानदार नाबाद शतक के चलते मुंबई ने विदर्भ को 7 विकेट से पराजित किया। आयुष ने 53 गेंदों पर नाबाद 110 रन की शानदार पारी खेली।

विदर्भ ने मुंबई को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया था। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले और हार्दिक तामोरे 1 रन पर आउट हो गए। इस प्रकार मुंबई ने 21 रन पर अपने दो विकेट खो दिए, जिससे उनकी स्थिति मुश्किल में आ गई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 30 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 35 रन बनाए और आउट हो गए।

इसके बाद बल्लेबाजी में शिवम दुबे ने आयुष के साथ मिलकर 35 गेंदों पर 85 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम का स्कोर 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 194 तक पहुंचाते हुए 13 गेंद पहले 7 विकेट से जीत दिला दी। दुबे ने 19 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 39 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे के बीच हुई साझेदारियों में आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन सबसे आकर्षक रहा। आयुष ने महज 53 गेंदों पर 8 छक्के और 8 चौके की मदद से नाबाद 110 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। यह शतक उन्होंने अंडर-19 एशिया कप के लिए कप्तान के तौर पर अपने नाम का ऐलान होने के कुछ घंटे बाद बनाया।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ ने 9 विकेट पर 192 रन बनाए। अथर्व तायडे और अमन मोखाडे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 115 रन जोड़े। अथर्व ने 36 गेंदों पर 64 और अमन ने 30 गेंदों पर 61 रन बनाए। इसके बाद के बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। मध्य क्रम की असफलता के कारण विदर्भ 9 विकेट पर 192 रन ही बना सकी, जो कभी 220-225 के पार जाती दिख रही थी।

मुंबई के लिए साईराज पाटिल और शिवम दुबे ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अथर्व अंकोलेकर ने 2 और कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आयुष म्हात्रे ने कितने रन बनाए?
आयुष म्हात्रे ने 53 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए।
मुंबई ने किस टीम को हराया?
मुंबई ने विदर्भ को 7 विकेट से हराया।
विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितने रन बनाए?
विदर्भ ने 9 विकेट पर 192 रन बनाए।
क्या आयुष म्हात्रे ने कोई रिकॉर्ड बनाया?
आयुष ने टी20 करियर का अपना पहला शतक बनाया।
मुंबई की जीत में कौन से अन्य खिलाड़ी ने योगदान दिया?
सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने महत्वपूर्ण साझेदारियाँ बनाईं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले