अप्रैल और मई में बांग्लादेश में न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज का कार्यक्रम घोषित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अप्रैल और मई में बांग्लादेश में न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज का कार्यक्रम घोषित

सारांश

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज का कार्यक्रम जारी किया। इसमें तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले शामिल हैं। जानें सभी मैचों की तारीखें और स्थान।

मुख्य बातें

वनडे सीरीज में 3 मैच होंगे।
टी20 सीरीज में भी 3 मैच होंगे।
पहला वनडे 17 अप्रैल को होगा।
बांग्लादेश के पास अपने प्रदर्शन में सुधार का मौका है।
न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन बेहतर रहा है।

ढाका, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने न्यूजीलैंड के आगामी व्हाइट-बॉल दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। इस दौरे में बांग्लादेश में तीन वनडे और उसके बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली टीम के 13 अप्रैल को ढाका पहुंचने की संभावना है। दोनों टीमों के बीच 17 और 20 अप्रैल को वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले होंगे। ये दोनों मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे, जबकि सीरीज का अंतिम मैच चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में 23 अप्रैल को खेला जाएगा। तीनों मैच डे-नाइट फॉर्मेट में होंगे।

वनडे सीरीज के बाद, दोनों टीमें तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेंगी। पहले दो मैच 27 और 29 अप्रैल को चट्टोग्राम में होंगे, जबकि आखिरी मुकाबला 2 मई को मीरपुर में खेला जाएगा।

बांग्लादेश ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उसे 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज का पहला मैच बेनतीजा रहा था।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 1990 से अब तक कुल 46 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। कीवी टीम ने 34 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने 11 मुकाबले जीते। इस दौरान 1 मैच बेनतीजा रहा।

टी20 फॉर्मेट के आंकड़ों में भी न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। कीवी टीम ने 20 में से 15 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने 4 मुकाबले जीते। एक मैच बेनतीजा रहा।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम:

17 अप्रैल: पहला वनडे (ढाका)

20 अप्रैल: दूसरा वनडे (ढाका)

23 अप्रैल: तीसरा वनडे (चटगांव)

टी20 सीरीज का कार्यक्रम:

27 अप्रैल: पहला टी20 मैच (चटगांव)

29 अप्रैल: दूसरा टी20 मैच (चटगांव)

2 मई: तीसरा टी20 मैच (ढाका)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश का पहला वनडे कब है?
बांग्लादेश का पहला वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 अप्रैल को ढाका में होगा।
टी20 सीरीज के मैच कब होंगे?
टी20 सीरीज के मैच 27 अप्रैल, 29 अप्रैल और 2 मई को आयोजित किए जाएंगे।
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज कितने मैचों की है?
यह वनडे सीरीज 3 मैचों की होगी।
बांग्लादेश ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन किया था?
बांग्लादेश ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना किया था।
दोनों टीमों के बीच कुल कितने वनडे मैच खेले गए हैं?
अब तक 46 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 34 मैच जीते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले