क्या बेन स्टोक्स को ऋषभ पंत का खेल पसंद है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बेन स्टोक्स को ऋषभ पंत का खेल पसंद है?

सारांश

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऋषभ पंत की खेल शैली की प्रशंसा की है। क्या स्टोक्स का यह बयान भारत के लिए एक सकारात्मक संकेत है?

मुख्य बातें

ऋषभ पंत की खेल शैली की तारीफ बेन स्टोक्स का सकारात्मक दृष्टिकोण जोफ्रा आर्चर का टीम में वापसी पहले टेस्ट में भारत की हार क्रिकेट में युवा प्रतिभाओं का महत्व

बर्मिंघम, 1 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारतीय टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फैन बन गए हैं। बर्मिंघम में बुधवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले स्टोक्स ने पंत की खूबसरती की तारीफ की है।

ऋषभ पंत ने हेंडिग्ले में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे के आंडी फ्लावर के बाद, पंत एक टेस्ट में दो शतक लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने। एंडी फ्लावर ने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 142 और 199 रन की पारी खेली थी। हालांकि, पंत के 2 शतक के बावजूद भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरे टेस्ट से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेन स्टोक्स ने कहा, "मुझे ऋषभ को क्रिकेट खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। मुझे वह तरीका पसंद है जिससे वह खेल को आगे बढ़ाता है। उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, जब आप उस तरह की प्रतिभा को मुक्त रखते हैं, तो ऐसा हो सकता है। वह 200 रन बना सकता है। ऋषभ जिस तरह से खेलता है, उससे हमें मौके मिलेंगे। लेकिन, वह बहुत खतरनाक खिलाड़ी है।"

जोफ्रा आर्चर को 2021 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। उम्मीद थी कि वह दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। लेकिन, इंग्लैंड पहले टेस्ट वाली प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरेगी।

स्टोक्स ने जोफ्रा आर्चर पर कहा, "हम सभी जानते हैं कि वह एक अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। हमने देखा है कि जब वह इंग्लैंड के लिए मैदान पर उतरता है, उसके हाथ में गेंद होती है, तो खेल का पूरा माहौल बदल जाता है, चाहे वह किसी भी स्थिति में हो। लेकिन हम पहले टेस्ट की विनिंग इलेवन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट में कितने रन बनाए?
ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए।
बेन स्टोक्स ने ऋषभ पंत के बारे में क्या कहा?
बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्हें ऋषभ पंत का खेल देखना बहुत पसंद है और वह एक खतरनाक खिलाड़ी हैं।
जोफ्रा आर्चर को कब टीम में शामिल किया गया?
जोफ्रा आर्चर को 2021 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले