क्या मैनचेस्टर टेस्ट में इंजरी के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे पंत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैनचेस्टर टेस्ट में इंजरी के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे पंत?

सारांश

मैनचेस्टर में चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले सत्र में 321 रन बनाए। ऋषभ पंत ने इंजरी के बावजूद बल्लेबाजी की, जिससे दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। क्या पंत अपनी टीम को जीत दिला पाएंगे?

मुख्य बातें

ऋषभ पंत ने इंजरी के बावजूद मैच में भाग लिया।
भारत का स्कोर 321 रन है।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 3 विकेट लिए।
जडेजा और शार्दुल ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।
ध्रुव जुरेल पंत की जगह विकेटकीपिंग करेंगे।

मैनचेस्टर, 24 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। ओल्ड ट्रैफर्ड में चल रहे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र की समाप्ति तक भारत ने 6 विकेट खोकर 321 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 39 और वाशिंगटन सुंदर 20 रन पर नाबाद हैं।

भारत ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 4 विकेट पर 264 के स्कोर से की। पहले दिन रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन पर नाबाद थे। खेल की शुरुआत होते ही भारत को जडेजा के रूप में बड़ा झटका लगा। जडेजा ने पहले दिन के स्कोर में सिर्फ एक रन जोड़कर 20 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

जडेजा का विकेट गिरने के बाद शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने भारतीय पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। शार्दुल 41 रन बनाकर आउट हुए, उस समय भारत का स्कोर 314 रन था।

शार्दुल का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए। पंत पहले दिन बल्लेबाजी करते समय गंभीर चोटिल हो गए थे और उनकी बल्लेबाजी की उम्मीदें बहुत कम थी, लेकिन जब वे बल्लेबाजी के लिए आए, तो दर्शकों ने खड़े होकर उनकी हिम्मत की सराहना की।

पंत और सुंदर ने सातवें विकेट के लिए मिलकर 7 रन जोड़े हैं। पंत 39 और सुंदर 20 रन पर नाबाद हैं। टीम को बड़ा स्कोर देने का दारोमदार अब इन्हीं दोनों पर है।

भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स खतरनाक साबित हुए हैं। स्टोक्स ने 3 विकेट लिए हैं, जबकि वोक्स, आर्चर और डॉसन को 1-1 विकेट मिला है।

आपको बता दें कि ऋषभ पंत को चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट से बाहर होना पड़ा है। वह मैनचेस्टर में विकेटकीपिंग भी नहीं करेंगे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करेंगे। डॉक्टरों के अनुसार पंत को चोट से उबरने में कम से कम छह सप्ताह लग सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर ऋषभ पंत की हिम्मत ने सभी का दिल जीत लिया है। यह पारी भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम सभी को उनकी सेहत की चिंता है, लेकिन उम्मीद है कि वे जल्द ही वापसी करेंगे।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऋषभ पंत की चोट कितनी गंभीर है?
डॉक्टरों के अनुसार, ऋषभ पंत को चोट से उबरने में कम से कम छह सप्ताह लग सकते हैं।
मैनचेस्टर टेस्ट में भारत का स्कोर क्या है?
भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 7 घंटे पहले
  3. 7 घंटे पहले
  4. 7 घंटे पहले
  5. 8 घंटे पहले
  6. 8 घंटे पहले
  7. 9 घंटे पहले
  8. 9 घंटे पहले