31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत ने 4 विकेट पर 264 रन बनाए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत ने 4 विकेट पर 264 रन बनाए?

सारांश

मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन भारत ने 4 विकेट पर 264 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने 19-19 रन बनाकर क्रीज पर मजबूती से खड़े हैं। क्या वे अपनी पारी को आगे बढ़ा पाएंगे?

मुख्य बातें

भारत ने पहले दिन मजबूत शुरुआत की है।
रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं।
ऋषभ पंत को चोट लगी है।
इंग्लैंड ने 2 विकेट लिए हैं।
दूसरे दिन का खेल महत्वपूर्ण होगा।

मैनचेस्टर, 23 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड के साथ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर दोनों ही 19-19 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, दोनों बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। राहुल 46 और जायसवाल 58 रन बनाकर आउट हो गए।

करुण नायर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए साई सुदर्शन के पास भी बड़ी पारी खेलने का मौका था। लेकिन, वह 61 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

टेस्ट मैच से पहले ऋषभ पंत की चोट को लेकर सवाल उठे थे। पंत को प्लेइंग इलेवन में रखा गया। वह बल्लेबाजी करने आए और अच्छा खेला, लेकिन 48 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे पंत को दाहिने पैर में चोट की वजह से फील्ड से बाहर जाना पड़ा।

रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर दोनों क्रीज पर 19-19 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके बीच 29 रन की साझेदारी हुई है। दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो इन दोनों पर ध्यान रहेगा।

रवींद्र जडेजा इस सीरीज में एक बल्लेबाज के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अकेले दम पर लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को लगभग जीत दिला दी थी। दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा तो टीम इंडिया मैनेजमेंट उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। शार्दुल भी बल्लेबाजी में योगदान दे सकते हैं। वहीं, वाशिंगटन सुंदर में भी बड़ी पारी खेलने की क्षमता है।

भारत का पहली पारी में स्कोर कितना होगा, यह दूसरे दिन इन तीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने 2, लियाम डॉसन और क्रिस वोक्स ने 1-1 विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना जरूरी है कि भारतीय टीम ने पहले दिन एक मजबूत शुरुआत की है। खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रेरणादायक है और उम्मीद है कि वे अगले दिन भी इसी तरीके से खेलेंगे। यह टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत का स्कोर क्या था?
भारत ने पहले दिन 4 विकेट पर 264 रन बनाए।
कौन से खिलाड़ी क्रीज पर नाबाद हैं?
रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर दोनों 19-19 रन बनाकर नाबाद हैं।
ऋषभ पंत की चोट के बारे में क्या जानकारी है?
ऋषभ पंत ने 48 गेंद पर 37 रन बनाए, लेकिन दाहिने पैर में चोट लगने के कारण उन्हें फील्ड से बाहर जाना पड़ा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले