भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के टिकटों की कालाबाजारी, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Click to start listening
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के टिकटों की कालाबाजारी, एक व्यक्ति गिरफ्तार

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के लिए टिकटों की कालाबाजारी की एक चौंकाने वाली घटना ने मुंबई में हड़कंप मचा दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने आईसीसी की निर्धारित कीमत से कई गुना अधिक पर टिकट बेचे।

Key Takeaways

  • टिकटों की कालाबाजारी
  • आरोपी की गिरफ्तारी
  • आईसीसी द्वारा निर्धारित कीमत
  • मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
  • खेल के प्रति धोखाधड़ी

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई की क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी आईसीसी द्वारा निर्धारित कीमत से कई गुना अधिक दर पर टिकट बेच रहा था। वह ब्लैक में एक टिकट 25 हजार रुपये में बेच रहा था। आरोपी के पास से भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के 10 टिकट और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह आरोपी डोंगरी में निवास करता है और क्रिकेट का बड़ा शौकीन है। वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर सेमीफाइनल मैच का आनंद लेना चाहता था। टिकट की खोज में उसे जहीर कमालुद्दीन बामने के बारे में जानकारी मिली, जो महंगे दाम पर टिकट बेच रहा था।

आरोपी ने बताया कि टिकट की कीमत दिन-प्रतिदिन बदलती रहती है और यह आईसीसी के निर्धारित मूल्य से ज्यादा होगी। 4 मार्च को उन्होंने फिर से बात की, तब आरोपी ने एक टिकट के लिए 25 हजार रुपये की मांग की और डॉकयार्ड रोड के एक रेस्टोरेंट के पास मिलने के लिए कहा। इसके बाद, इस मामले की सूचना क्राइम ब्रांच को दी गई। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई।

क्राइम ब्रांच की टीम डॉकयार्ड रोड पर नवाब हयात मस्जिद के पास पहुंची। थोड़ी देर बाद आरोपी जहीर कमालुद्दीन बामने (51) वहां आया, तभी सादे कपड़ों में मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल फोन और वानखेड़े स्टेडियम के विभिन्न पवेलियन के 10 टिकट मिले। अब क्राइम ब्रांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास ये टिकट कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह भी कार्यरत था?

Point of View

बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे कुछ लोग अपने लाभ के लिए खेल के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। कानून को सख्ती से ऐसे मामलों में कार्यवाही करनी चाहिए।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

क्या टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है?
जी हां, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।
आरोपी का नाम क्या है?
आरोपी का नाम जहीर कमालुद्दीन बामने है।
टिकटों की कीमत कितनी थी?
आरोपी एक टिकट 25 हजार रुपये में बेच रहा था।
क्या पुलिस ने और भी आरोपी पकड़े हैं?
वर्तमान में, केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन जांच जारी है।
यह घटना कब हुई?
यह घटना 5 मार्च को हुई।
Nation Press