भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल टिकटों की कालाबाजारी: 25 हजार में बिक रहे थे, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Click to start listening
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल टिकटों की कालाबाजारी: 25 हजार में बिक रहे थे, एक व्यक्ति गिरफ्तार

सारांश

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल से पहले टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो टिकटों को अवैध रूप से ऊंचे दाम पर बेच रहा था।

Key Takeaways

  • टिकटों की कालाबाजारी
  • आरोपी की गिरफ्तारी
  • महंगे दाम पर टिकट बेचना
  • पुलिस की कार्रवाई
  • खेल की निष्पक्षता

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी ने आईसीसी द्वारा निर्धारित कीमत से कहीं अधिक कीमत पर टिकट बेचना शुरू किया था। वह काले बाजार में एक टिकट 25 हजार रुपये में बेच रहा था। पुलिस ने उसके पास से भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के 10 टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी डोंगरी का निवासी है और क्रिकेट का शौकीन है। वह अपने दोस्तों के साथ सेमीफाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम जाना चाहता था। टिकट खोजते समय उसे जहीर कमालुद्दीन बामने नामक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जो महंगी दर पर टिकट बेच रहा था।

आरोपी ने बताया कि टिकट की कीमत हर दिन बदलती है और यह आईसीसी द्वारा निर्धारित दर से अधिक होती है। 4 मार्च को दोनों के बीच फिर से बातचीत हुई, तब आरोपी ने एक टिकट के लिए 25 हजार रुपये मांगे और पैसे लेकर डॉकयार्ड रोड पर एक रेस्टोरेंट के पास मिलने के लिए कहा। इसके बाद एक व्यक्ति ने इस बात की सूचना क्राइम ब्रांच को दी।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। टीम डॉकयार्ड रोड स्थित नवाब हयात मस्जिद के समीप गनी बिल्डिंग के पास पहुंची। कुछ समय बाद आरोपी जहीर कमालुद्दीन बामने (51) वहां आया, और तभी सादे कपड़ों में मौजूद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन और वानखेड़े स्टेडियम के विभिन्न पवेलियन के 10 टिकट मिले। क्राइम ब्रांच अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसके पास ये टिकट कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह भी काम कर रहा था?

Point of View

NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

यह घटना कब हुई?
यह घटना 5 मार्च को हुई जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने टिकटों को कितने में बेचा?
आरोपी ने एक टिकट 25 हजार रुपये में बेचा।
पुलिस ने कितने टिकट बरामद किए?
पुलिस ने आरोपी के पास से 10 टिकट बरामद किए।
आरोपी का नाम क्या है?
आरोपी का नाम जहीर कमालुद्दीन बामने है।
पुलिस अब क्या कर रही है?
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास ये टिकट कहां से आए।
Nation Press