30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शुभमन गिल अर्धशतक बनाने में चूक गए? ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 रन का टारगेट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शुभमन गिल अर्धशतक बनाने में चूक गए? ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 रन का टारगेट

सारांश

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 168 रन का लक्ष्य रखा है, जिससे सीरीज में रोमांच बढ़ गया है। क्या शुभमन गिल अर्धशतक बनाने में चूक गए? जानें मैच की हर महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ।

मुख्य बातें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का लक्ष्य दिया।
शुभमन गिल ने 46 रन बनाए।
सीरीज का स्कोर 1-1 है।
अक्षर पटेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
टीम इंडिया का लक्ष्य जीतकर हिसाब बराबर करना है।

नई दिल्ली, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने गुरुवार को क्वींसलैंड में आयोजित टी20 श्रृंखला के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया है। वर्तमान में 5 मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने का प्रयास करेंगी।

इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 6.4 ओवरों में 56 रन की साझेदारी की।

अभिषेक ने 21 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें 1 छक्का और 3 चौके शामिल थे।

इसके बाद, शिवम दुबे ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े, ताकि टीम को मजबूती मिल सके। दुबे ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई।

गिल ने 39 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौकों के साथ 46 रन बनाए जबकि सूर्या ने 10 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया।

वाशिंगटन सुंदर ने 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन बनाए। अंतिम ओवरों में अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को 167/8 के स्कोर पर पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस और एडम जांपा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिले।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। इसके बाद मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, टीम इंडिया ने होबार्ट में तीसरे मैच को 5 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली।

इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे श्रृंखला 1-2 से गंवा दी थी। ऐसे में भारत टी20 श्रृंखला को जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

अब भारत इस श्रृंखला में बढ़त बनाने का प्रयास करेगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को एक शानदार खेल देखने को मिलेगा।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कितने रन का लक्ष्य दिया?
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का लक्ष्य दिया है।
शुभमन गिल का प्रदर्शन कैसा रहा?
शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 46 रन बनाए।
इस श्रृंखला का वर्तमान स्कोर क्या है?
इस समय श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है।
भारत ने पिछला वनडे मुकाबला किससे गंवाया?
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे श्रृंखला 1-2 से गंवाई।
कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
नाथन एलिस और एडम जांपा ने 3-3 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले