30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 114 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 114 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा किया?

सारांश

ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को दूसरे टी20 मैच में 114 रन से हराया, जिससे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। जानिए इस मैच के महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ियों की प्रदर्शन की खास बातें।

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 114 रन से हराया।
सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
एलिसा हीली का 70 रन का योगदान।
किम गार्थ ने चार विकेट लिए।
भारत-ए की बल्लेबाजी असफल रही।

नई दिल्ली, 9 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 114 रन से जीत हासिल की। ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शनिवार को इस शानदार प्रदर्शन के साथ ऑस्ट्रेलिया-ए ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला इसी स्थान पर 10 अगस्त को खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया-ए को पहले बल्लेबाजी करने का अवसर दिया। विपक्षी टीम की सलामी जोड़ी ने एक बेहतरीन शुरुआत की। ताहलिया विल्सन और एलिसा हीली ने 10.4 ओवरों में 95 रन जोड़े।

विल्सन ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए जिसमें छह चौके शामिल थे, इसके बाद एलिसा ने अनिका लियरॉयड के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन की भागीदारी की।

एलिसा हीली ने 44 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। जब वो पवेलियन लौटीं, तब तक टीम ने 14.3 ओवरों में 125 रन बना लिए थे।

इसके बाद अनिका और कोर्टनी वेब ने पारी को आगे बढ़ाया, अनिका ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि कोर्टनी ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन जोड़े।

विपक्षी टीम की ओर से कप्तान राधा यादव ने दो विकेट लिए, वहीं प्रेमा रावत को एक विकेट मिला।

इसके जवाब में भारत-ए की टीम 15.1 ओवरों में 73 रन पर सिमट गई। भारत के खाते में केवल 3 रन जुड़े थे, तभी उमा छेत्री (0) आउट हो गईं। टीम ने इसी स्कोर पर शेफाली वर्मा (3) का भी विकेट गंवाया।

इसके बाद टीम संभल नहीं सकी और विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया, जिसके कारण भारत-ए को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए वृंदा दिनेश ने 27 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि मिन्नू मणि ने 15 गेंदों में 20 रन की पारी खेली।

विजेता टीम की तरफ से किम गार्थ ने तीन ओवरों में केवल 7 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि एमी लुईस एडगर और टेस फ्लिंटॉफ ने दो-दो विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया-ए ने सीरीज का पहला मैच 13 रन से जीता था। इसलिए भारत-ए के लिए यह मुकाबला अत्यंत महत्वपूर्ण था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑस्ट्रेलिया-ए और भारत-ए के बीच सीरीज कितने मैचों की है?
यह सीरीज तीन मैचों की है।
सीरीज का अंतिम मैच कब होगा?
सीरीज का अंतिम मैच 10 अगस्त को होगा।
मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
मैच में सबसे ज्यादा रन एलिसा हीली ने बनाए, उन्होंने 70 रन की पारी खेली।
भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन कौन बनाया?
भारत-ए के लिए वृंदा दिनेश ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए।
मैच में कितने विकेट लिए गए?
मैच में ऑस्ट्रेलिया-ए की गेंदबाजों ने कुल 9 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले