3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में कौन हैं सर्वाधिक शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में कौन हैं सर्वाधिक शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज?

सारांश

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई शानदार बल्लेबाजों ने अपनी छाप छोड़ी है। जानिए उन टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस रोमांचक मुकाबले में सर्वाधिक शतक बनाए हैं।

मुख्य बातें

क्विंटन डी कॉक ने 20 वनडे मैचों में 6 शतक बनाए।
एबी डिविलियर्स ने 32 वनडे मैचों में 6 शतक और 5 अर्धशतक बनाए।
विराट कोहली ने 31 वनडे में 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए।
सचिन तेंदुलकर ने 57 मुकाबलों में 5 शतक बनाए।
गैरी कस्टर्न ने 4 शतक और 9 अर्धशतक बनाए।

नई दिल्ली, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1991 से अब तक 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। आइए, जानते हैं कि इस दौरान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज कौन हैं।

क्विंटन डी कॉक: साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने 2013 से 2023 तक भारत के खिलाफ 20 वनडे मैच खेलते हुए 53.85 की औसत से 1,077 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 2 अर्धशतक निकले। उन्होंने भारत के खिलाफ 135 रन की शानदार पारी खेली है।

एबी डिविलियर्स: 'मिस्टर 360' के नाम से प्रसिद्ध इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 32 वनडे मैचों में 48.46 की औसत से 1,357 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 5 अर्धशतक बनाएं।

विराट कोहली: 'रन मशीन' के नाम से मशहूर कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 वनडे मुकाबलों में 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनकी औसत 65.39 रही और उन्होंने 1,504 रन बनाए। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 160 रन की नाबाद पारी खेली है।

सचिन तेंदुलकर: 'मास्टर-ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर ने 1991 से 2011 तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 मुकाबलों में 2,001 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक बने। तेंदुलकर वनडे इतिहास में दोहरा शतक बनाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर हैं, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था।

गैरी कस्टर्न: साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 1995 से 2001 के बीच भारत के खिलाफ 26 वनडे मैचों में 4 शतक और 9 अर्धशतक के साथ 1,377 रन बनाए। उन्होंने भारत के खिलाफ नाबाद 133 रन की पारी खेली और भारतीय टीम के हेड कोच भी रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2011 का वनडे विश्व कप जीता था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि युवाओं को प्रेरित करने का भी एक माध्यम है। हमें गर्व है कि हमारे देश के खिलाड़ी भी इस खेल में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कितने वनडे मैच खेले गए हैं?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं।
क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ कितने रन बनाए हैं?
क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ 1,077 रन बनाए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कितने रन बनाए?
सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2,001 रन बनाए हैं।
एबी डिविलियर्स ने भारत के खिलाफ कितने शतक लगाए?
एबी डिविलियर्स ने भारत के खिलाफ 6 शतक लगाए हैं।
गैरी कस्टर्न ने भारत के खिलाफ कितने रन बनाए?
गैरी कस्टर्न ने भारत के खिलाफ 1,377 रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले