क्या आप जानते हैं भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतक किसके हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आप जानते हैं भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतक किसके हैं?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि भारत और साउथ अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक किसने बनाए हैं? जानिए इस दिलचस्प लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं और उनके रिकॉर्ड्स के बारे में।

मुख्य बातें

जैक कैलिस ने 7 शतक बनाए हैं।
सचिन तेंदुलकर का औसत 42.46 है।
वीरेंद्र सहवाग ने 319 रन की पारी खेली है।
हाशिम अमला ने 253 रन की नाबाद पारी खेली है।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 11 टेस्ट में 4 शतक लगाए।

नई दिल्ली, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक शतक बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों में से तीन भारतीय हैं। दोनों देशों के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक दो खिलाड़ियों के नाम 7-7 शतक दर्ज हैं। आइए, अब हम इन सभी पांच खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जैक कैलिस: साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज ने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट मुकाबलों में 31 पारियों में 69.36 की औसत से 1,734 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। कैलिस ने भारत के खिलाफ 201 रन की नाबाद पारी भी खेली है।

सचिन तेंदुलकर: मास्टर-ब्लास्टर ने 1992 से 2011 के बीच 25 टेस्ट मुकाबलों में 45 पारियों में 7 शतक और 5 अर्धशतक जमाए। इस समय में तेंदुलकर के बल्ले से 42.46 की औसत से 1,741 रन बने। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 169 रन की पारी भी खेली।

वीरेंद्र सहवाग: भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 2001 से 2011 के बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 टेस्ट में 50.23 की औसत से 1,306 रन बनाए। उन्होंने 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। सहवाग ने इस टीम के खिलाफ चेन्नई में 319 रन की पारी खेली है।

हाशिम अमला: साल 2004 से 2018 के बीच अमला ने भारत के खिलाफ 21 टेस्ट मुकाबले खेले, जिसमें 43.65 की औसत के साथ 1,528 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 7 अर्धशतक जमाए। अमला ने भारत के खिलाफ 253 रन की नाबाद पारी खेली है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन: भारत के पूर्व कप्तान ने 1992 से 2000 के बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 41 की औसत के साथ 779 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक निकले।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना सुखद है कि भारतीय बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में इतना बड़ा योगदान दिया है। यह न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि भारतीय क्रिकेट की मजबूती को भी दर्शाता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत में सर्वाधिक शतक किस बल्लेबाज के हैं?
भारत में सर्वाधिक शतक सचिन तेंदुलकर के हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 शतक बनाए हैं।
जैक कैलिस का टेस्ट रिकॉर्ड क्या है?
जैक कैलिस ने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट में 7 शतक लगाए हैं और उनकी औसत 69.36 है।
वीरेंद्र सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कितने शतक बनाए हैं?
वीरेंद्र सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 शतक बनाए हैं।
हाशिम अमला का सर्वश्रेष्ठ स्कोर क्या है?
हाशिम अमला का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भारत के खिलाफ 253 रन है।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कितने शतक बनाए?
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 शतक बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले