8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत बढ़त बना ली है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत बढ़त बना ली है?

सारांश

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति बना ली है। 96 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास टी-ब्रेक तक 164 रनों की बढ़त है, जो उनकी बल्लेबाजी की ताकत को दर्शाता है।

मुख्य बातें

भारत ने 326 रन बनाए हैं और 164 रन की बढ़त है।
केएल राहुल ने 100 रन बनाकर शतक पूरा किया।
जुरेल और जडेजा की साझेदारी महत्वपूर्ण है।
भारत की गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक विकेट लिए।
वेस्टइंडीज की टीम 162 रन पर सिमट गई।

अहमदाबाद, 3 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में चल रहे पहले टेस्ट मैच में अपनी स्थिति को मजबूती से स्थापित कर लिया है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 96 ओवरों के खेल तक 4 विकेट खोकर 326 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के पास दूसरे दिन टी-ब्रेक के खेल तक 164 रन की बढ़त है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मुकाबले के दूसरे दिन पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिख रही है। यहां की उमस भरी परिस्थितियों में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को पहली पारी में एक ठोस शुरुआत दी। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई। जायसवाल ने 54 गेंदों में 36 रन बनाए। इसके बाद साई सुदर्शन केवल 7 रन ही जोड़ सके।

भारत ने 90 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत स्थिति में ला दिया। गिल ने 100 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे।

वहीं, केएल राहुल ने 197 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा किया।

टी-ब्रेक तक ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। जुरेल ने 126 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 68 रन बनाए हैं, जबकि जडेजा ने 81 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 50 रन बनाए हैं।

विपक्षी टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट लिए हैं, जबकि जोमेल वारिकन और जायडेन सील्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने वाली वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 44.1 ओवरों में केवल 162 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 26 रन जोड़े।

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, कुलदीप यादव ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

टीम ने खुद को एक उत्कृष्ट स्थिति में पहुंचा दिया है। यह महत्वपूर्ण है कि भारतीय टीम इस बढ़त को बनाए रखे और वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कितने रन बनाए?
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए हैं।
टी-ब्रेक तक भारत की बढ़त कितनी है?
टी-ब्रेक तक भारत के पास 164 रन की बढ़त है।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं।
वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में कितने रन बनाये?
वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर आउट हो गई।
केएल राहुल ने कितने रन बनाए?
केएल राहुल ने 197 गेंदों में 100 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले