26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अहमदाबाद टेस्ट में जुरेल, जडेजा और राहुल ने भारत को 286 रन की बढ़त दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अहमदाबाद टेस्ट में जुरेल, जडेजा और राहुल ने भारत को 286 रन की बढ़त दिलाई?

सारांश

अहमदाबाद टेस्ट में जुरेल, जडेजा और राहुल के शतकों ने भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 286 रन की बढ़त दिलाई। जानिए इस मैच के महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

ध्रुव जुरेल ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया।
रवींद्र जडेजा का यह छठा शतक है।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 286 रन की बढ़त बनाई।
भारत का स्कोर 5 विकेट पर 448 रन है।
वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर समाप्त हुई।

अहमदाबाद, 3 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन की समाप्ति तक ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के शानदार शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने 286 रन की बढ़त बना ली है।

भारत के लिए दूसरे दिन तीन शतकों की उपलब्धि हासिल हुई। पहले शतक को केएल राहुल ने 197 गेंदों में 100 रन बनाकर पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक है।

इसके बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने भी शतक जमाए। जुरेल ने 210 गेंदों पर 15 चौके और 3 छक्कों की सहायता से 125 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। जुरेल, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय धरती पर शतक बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। जुरेल से पहले महेंद्र सिंह धोनी और फारुख इंजीनियर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। जडेजा 176 गेंदों में 104 रन बनाकर नाबाद हैं, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए। जडेजा और जुरेल के बीच पांचवें विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी हुई। दूसरे दिन के खेल के अंत तक भारत का स्कोर 5 विकेट पर 448 रन था। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज पर 286 रन की बढ़त बना ली है।

वेस्टइंडीज की पहली पारी पहले दिन 44.1 ओवर में 162 रन पर समाप्त हुई। सिराज ने 4, बुमराह ने 3, कुलदीप यादव ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आगामी मैचों में भी उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अहमदाबाद टेस्ट में भारत की स्थिति क्या है?
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 286 रन की बढ़त बना ली है।
कौन से भारतीय बल्लेबाजों ने शतक बनाए?
ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल ने शतक बनाए।
वेस्टइंडीज की पहली पारी का स्कोर क्या था?
वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर समाप्त हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले