27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत वेस्टइंडीज को तीसरे दिन मात देकर जीत दर्ज करेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत वेस्टइंडीज को तीसरे दिन मात देकर जीत दर्ज करेगा?

सारांश

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया तीसरे ही दिन जीत हासिल करेगी। अहमदाबाद में खेला जा रहा यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक बनता जा रहा है। जानें फैंस की क्या है राय।

मुख्य बातें

भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 162 रन पर समेटा।
भारतीय बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं।
फैंस को तीसरे दिन जीत की उम्मीद है।
महान गेंदबाजों ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुकाबला अहमदाबाद में चल रहा है।

अहमदाबाद, 4 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। शनिवार को फैंस टीम इंडिया का समर्थन करने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। फैंस का मानना है कि टीम इंडिया तीसरे ही दिन मुकाबला अपने नाम कर लेगी।

भारत और वेस्टइंडीज के इस मुकाबले को देखने आईं साइना ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि भारत यह मैच आसानी से जीत जाएगा। भारत शानदार फॉर्म में है। मुझे खुशी है कि टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत रही है। इस सीरीज में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल से बहुत उम्मीदें हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव पर भी नजरें हैं।"

नवीन ने कहा, "मैं पूरी भारतीय टीम का फैन हूं। टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार है। तीन भारतीय खिलाड़ियों ने पहली पारी में शतक बनाए हैं। गेंदबाज भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में तीसरे दिन मैच खत्म होने की पूरी उम्मीद है।"

भारत का समर्थन करने के लिए स्टेडियम पहुंचे एक छोटे फैन ने कहा, "जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के कारण वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में जल्दी ऑलआउट हो गई। इसके बाद केएल राहुल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने अद्भुत प्रदर्शन किया। मैं जडेजा को देखने आया हूं। वाशिंगटन सुंदर ने भी इंग्लैंड दौरे पर शानदार खेल दिखाया। हम वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में जल्दी आउट करना चाहेंगे।"

एक अन्य फैन ने कहा, "हमारे पास बेहतरीन लीड है। उम्मीद है कि तीसरे दिन यह मैच समाप्त हो जाएगा। निश्चित रूप से दबाव वेस्टइंडीज पर होगा।"

वेस्टइंडीज को पहली पारी में महज 162 रन पर समेटने के बाद भारत ने अपनी पहली पारी में 448/5 के स्कोर पर घोषित की। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 286 रन की बढ़त हासिल की। मेज़बान टीम की ओर से केएल राहुल (100), ध्रुव जुरेल (125) और रवींद्र जडेजा (104) ने शतकीय पारियां खेलीं। मुकाबले के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत का वर्तमान स्कोर क्या है?
भारत ने अपनी पहली पारी में 448/5 का स्कोर बनाया है।
वेस्टइंडीज की पहली पारी का स्कोर क्या था?
वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट हुई।
इस मैच में कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी शतक बना चुके हैं?
केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक बनाए हैं।
इस मैच का स्थान क्या है?
यह मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है।
फैंस की राय क्या है?
फैंस का मानना है कि टीम इंडिया तीसरे दिन जीत दर्ज करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले