26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 140 रनों से जीत हासिल की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 140 रनों से जीत हासिल की?

सारांश

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पारी और 140 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ मेज़बान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जानिए इस मैच में हुए महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने अहमदाबाद टेस्ट में पारी और 140 रन से जीत हासिल की।
रवींद्र जडेजा ने नाबाद 104 रन का योगदान दिया।
वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर सिमट गई।
भारत ने अपनी पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित की।
अगला टेस्ट 10 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।

अहमदाबाद, 4 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन ज़बरदस्त जीत हासिल की है। भारत ने इस मुकाबले को पारी और 140 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में केवल 162 रन पर ढेर हो गई। मेहमान टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 48 गेंदों में 32 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।

इसके जवाब में, भारत ने अपनी पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित की। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 125 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 104 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने भी 50 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट लिए, जबकि जायडेन सील्स, जोमेल वारिकन और खारी पियरे ने एक-एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में भी गलतियों से कोई सबक नहीं लिया और महज 146 रन पर ऑलआउट हो गए।

इस पारी में एक बार फिर वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने 12 रन पर टैगेनारिन चंद्रपॉल (8) का विकेट खो दिया। यहाँ से विकेटों का पतझड़ लग गया।

एलिक अथानाजे ने 74 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश सफल नहीं हो सकी। एलिक के अलावा, जस्टिन ग्रीव्स 25 और जायडेन सील्स 22 रन बना सके।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 54 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट लिए।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि भारतीय क्रिकेट का स्तर लगातार ऊँचा हो रहा है। ऐसे समय में जब खेल की प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, इस तरह की जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अहमदाबाद टेस्ट में भारत की जीत का स्कोर क्या था?
भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया।
इस टेस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया?
रवींद्र जडेजा ने नाबाद 104 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगला टेस्ट कब खेला जाएगा?
अगला टेस्ट 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज की पहली पारी में सबसे अधिक रन किसने बनाए?
वेस्टइंडीज की पहली पारी में जस्टिन ग्रीव्स ने 32 रन बनाए।
इस मैच में भारत के लिए कितने विकेट लिए?
भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले