26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अहमदाबाद टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने 7 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अहमदाबाद टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने 7 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई?

सारांश

भारत ने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज पर पारी और 140 रन से जीत दर्ज की, जिसमें मोहम्मद सिराज ने 7 विकेट लिए। इस जीत से टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जानिए इस मैच में सिराज की भूमिका और टीम के अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

मुख्य बातें

मोहम्मद सिराज ने 7 विकेट लेकर मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारत ने पारी और 140 रन से जीत दर्ज की।
केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने शतक बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।
वेस्टइंडीज की टीम को अपनी पहली पारी में केवल 162 रन पर ढेर होना पड़ा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगला टेस्ट 10 अक्टूबर को होगा।

अहमदाबाद, 4 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया।

मोहम्मद सिराज ने इस मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहली पारी में 14 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 40 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में सिराज ने 11 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। निरंतर लाइन-लेंथ बनाए रखने में माहिर सिराज ने विपक्षी टीम को इस मुकाबले में काफी परेशान किया।

मैच जीतने के बाद मोहम्मद सिराज ने कहा, "बहुत खुशी हो रही है। हमने बल्ले और गेंद, दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी पारी में विकेट धीमा था, गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी और मुझे लगा जैसे मैं यहाँ 5 विकेट ले लूंगा। बल्लेबाजी अच्छी थी। सभी खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी ली है। केएल राहुल इंग्लैंड दौरे से ही रन बना रहे हैं। शुभमन गिल भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बाकी खिलाड़ी भी शानदार फॉर्म में हैं।"

महामुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को अपना ही फैसला भारी पड़ा। यह टीम 44.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। इस पारी में भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि जसप्रीत बुमराह के हाथ 3 सफलताएं लगीं।

इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित करते हुए 286 रन की शानदार बढ़त हासिल की।

टीम इंडिया के लिए इस पारी में केएल राहुल (100), ध्रुव जुरेल (125) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 104) ने शतकीय पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। इस पारी में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट चटकाए।

वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में भी पिछली गलतियों से सबक लेकर नहीं उतरी। यह टीम केवल 45.1 ओवरों का ही सामना कर सकी। भारत की तरफ से इस मैच में रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि सिराज ने 3 विकेट चटकाए।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैचों में 17 बार पारी के अंतर से जीत दर्ज की गई है। 20वीं सदी में वेस्टइंडीज 9 मौकों पर विजेता रहा है, जबकि भारत ने 21वीं सदी में 8 मौकों पर जीत हासिल की है। अब दोनों देश 10 अक्टूबर से दिल्ली में सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच खेलेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोहम्मद सिराज ने कितने विकेट लिए?
मोहम्मद सिराज ने इस टेस्ट मैच में कुल 7 विकेट लिए।
भारत ने यह टेस्ट मैच कितने रन से जीता?
भारत ने यह टेस्ट मैच पारी और 140 रन से जीता।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगला टेस्ट कब है?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगला टेस्ट 10 अक्टूबर को दिल्ली में है।
इस मैच में भारत के लिए कौन से बल्लेबाजों ने शतक बनाया?
इस मैच में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक बनाया।
वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में कितने रन बनाए?
वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में केवल 162 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले