26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सुल्तान अजलान शाह कप में संजय के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम चमकेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सुल्तान अजलान शाह कप में संजय के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम चमकेगी?

सारांश

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप 2025 में भाग लेने के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। संजय के नेतृत्व में, टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। क्या भारतीय टीम अपनी पुरानी उपलब्धियों को दोहराने में सफल रहेगी?

मुख्य बातें

सुल्तान अजलान शाह कप 2025 में भारतीय टीम की भागीदारी।
कप्तान संजय के नेतृत्व में टीम का उत्साह।
भारत का पहला मुकाबला कोरिया से।
टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा।
फैंस को टीम से उम्मीदें हैं।

नई दिल्ली, 8 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। सुल्तान अजलान शाह कप 2025 की शुरुआत 23 नवंबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 30 नवंबर तक मलेशिया के इपोह में आयोजित किया जाएगा। हॉकी इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है और टीम की कमान संजय के पास है।

टीम चयन को लेकर हेड कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, "सुल्तान अजलान शाह कप हमेशा से अंतरराष्ट्रीय हॉकी कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट रहा है। हम एक संतुलित टीम के साथ इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। हमारा फोकस अटैक और डिफेंस दोनों में अपनी संरचना को बेहतर बनाने, दबाव में निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करने और पूरे खेल में निरंतरता बनाए रखने पर रहा है।"

उन्होंने कहा, "इस टीम ने ट्रेनिंग में बेहतरीन अनुशासन और लगन दिखाई है। हम चुनौती के लिए तैयार हैं। हमें इपोह में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।"

भारत 23 नवंबर को कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद 24 नवंबर को बेल्जियम के खिलाफ उतरेगा। इसके बाद 26 नवंबर को मेजबान मलेशिया से भारतीय टीम का सामना होगा। 27 नवंबर को टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जिसके बाद भारतीय टीम 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने लीग चरण का समापन करेगी।

यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें शीर्ष दो टीमें 30 नवंबर को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत ने आखिरी बार साल 2010 में सुल्तान अजलान शाह कप अपने नाम किया था। साल 2019 में भारत उपविजेता रहा। इस बार फैंस को टीम से काफी उम्मीद है।

भारतीय टीम :

गोलकीपर: पवन और मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार।

डिफेंडर: चंदूरा बॉबी, नीलम संजीप जेस, यशदीप सिवाच, संजय, जुगराज सिंह और अमित रोहिदास।

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, मोइरांगथेम, विवेक सागर प्रसाद, मोहम्मद राहिल मोहसिन।

फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह और अभिषेक।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो एक महत्वपूर्ण अवसर है। टीम के पास अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन है, जो उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है। हमें गर्व है कि हमारा देश इस खेल में अपनी पहचान बना रहा है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुल्तान अजलान शाह कप कब शुरू हो रहा है?
यह कप 23 नवंबर 2025 से शुरू हो रहा है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान कौन है?
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान संजय है।
भारत का पहला मुकाबला किससे होगा?
भारत का पहला मुकाबला कोरिया के खिलाफ होगा।
टूर्नामेंट का फाइनल कब होगा?
टूर्नामेंट का फाइनल 30 नवंबर 2025 को होगा।
भारतीय टीम के गोलकीपर कौन हैं?
भारतीय टीम के गोलकीपर पवन और मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले