क्या डेरिल मिचेल बन गए हैं वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज, विराट कोहली को पछाड़कर?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएएस)। न्यूजीलैंड के महाकाय बल्लेबाज डेरिल मिचेल वनडे प्रारूप में नए नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी वनडे की ताजा रैंकिंग में मिचेल ने कोहली को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा कर लिया।
डेरिल मिचेल ने हाल ही में भारत के खिलाफ संपन्न तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में 2 शतक और 1 अर्धशतक बनाया था, और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहकर अपनी टीम को भारत में पहली बार वनडे श्रृंखला जीतने में मदद की थी। इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में मिचेल के शतक के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह आईसीसी की अगली रैंकिंग में वनडे प्रारूप के शीर्ष बल्लेबाज बन जाएंगे। मिचेल ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
पिछली बार के रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने वाले विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब दूसरे स्थान पर चले गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में कोहली ने भी 1 शतक और 1 अर्धशतक बनाया था।
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को एक स्थान का फायदा मिला है, और वह तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड श्रृंखला निराशाजनक रही। उन्होंने तीनों मैचों में मिली शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया और एक भी अर्धशतक नहीं बनाया। इसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है, और वह एक स्थान के नुकसान के साथ चौथे नंबर पर पहुँच गए हैं।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल पांचवे और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम छठे नंबर पर हैं। आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें, वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और भारत के केएल राहुल दसवें स्थान पर हैं। राहुल को एक स्थान का फायदा हुआ है। श्रेयस अय्यर एक स्थान के नुकसान के साथ ग्यारहवें स्थान पर पहुँच गए हैं।