10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शीर्ष स्कोरर बने? टॉप 5 बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे भी शामिल!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शीर्ष स्कोरर बने? टॉप 5 बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे भी शामिल!

सारांश

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल झारखंड और हरियाणा के बीच हुआ, जिसमें झारखंड ने पहली बार खिताब जीता। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शीर्ष स्कोरर बने। जानें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन रहे।

मुख्य बातें

झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती।
ईशान किशन ने फाइनल में 101 रन बनाए।
टूर्नामेंट में 517 रन बनाकर किशन शीर्ष स्कोरर बने।
हरियाणा के अंकित कुमार ने 448 रन बनाए।
अजिंक्य रहाणे ने 391 रन बनाकर पांचवां स्थान हासिल किया।

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का समापन हो गया है। गुरुवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन का स्कोर खड़ा किया, जबकि हरियाणा 193 रन पर सिमट गई। यह झारखंड की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहली जीत है।

कप्तान ईशान किशन का झारखंड की इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए किशन ने फाइनल में 49 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और वह प्लेयर ऑफ द मैच बने। ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शीर्ष स्कोरर भी रहे हैं। आइए जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट के शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन हैं।

ईशान किशन ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाते हुए 10 मैचों में 10 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक197.32 की स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 113 रहा।

हरियाणा के अंकित कुमार दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। 11 मैचों में 11 पारियों में अंकित ने 5 अर्धशतक लगाते हुए 448 रन बनाए।

झारखंड के कुमार कुशाग्र तीसरे स्थान पर रहे। कुशाग्र ने 10 मैचों में 10 पारियों में 4 अर्धशतक लगाकर 422 रन बनाए।

हरियाणा के यशवर्धन दलाल चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 11 मैचों की 10 पारियों में 5 अर्धशतक की मदद से 398 रन बनाए।

शीर्ष 4 में दो बल्लेबाज झारखंड के और दो बल्लेबाज हरियाणा के रहे, जिसका परिणाम यह था कि दोनों टीमें फाइनल में पहुंची थीं।

पांचवे स्थान पर अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे रहे। मुंबई के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 10 मैचों की 10 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए 391 रन बनाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का पल है। भारतीय क्रिकेट में नये सितारों की पहचान होती है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी कब हुई?
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का आयोजन दिसंबर में हुआ।
झारखंड ने कितनी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है?
झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है।
ईशान किशन ने फाइनल में कितने रन बनाए?
ईशान किशन ने फाइनल में 101 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले