31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मार्क वुड की फिटनेस इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम को मजबूती देगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मार्क वुड की फिटनेस इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम को मजबूती देगी?

सारांश

इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। क्या मार्क वुड की वापसी टीम को मजबूती देगी? जानिए टीम में शामिल खिलाड़ियों के बारे में और सीरीज की महत्वपूर्ण जानकारी।

मुख्य बातें

मार्क वुड की वापसी इंग्लैंड के लिए फायदेमंद हो सकती है।
शोएब बशीर सबसे युवा इंग्लिश गेंदबाज हैं।
सीरीज के पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजी आक्रमण महत्वपूर्ण होगा।
पर्थ की पिच पर गति और उछाल की उम्मीद है।
एशेज सीरीज में कुल 345 मुकाबले हुए हैं।

पर्थ, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 नवंबर से आरंभ हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मार्क वुड को खेलने की अनुमति मिल गई है, और वह एशेज सीरीज के प्रारंभिक मुकाबले में दिख सकते हैं। इंग्लैंड ने ऑफ स्पिनर शोएब बशीर के साथ पांच तेज गेंदबाजों को शामिल किया है।

इंग्लैंड की ओर से 19 टेस्ट मुकाबलों में 68 विकेट हासिल कर चुके शोएब बशीर इस फॉर्मेट में 50 विकेट निकालने वाले सबसे युवा इंग्लिश गेंदबाज हैं, लेकिन वह जुलाई 2025 में भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल पाए हैं। उंगली में चोट के कारण बशीर इंग्लैंड की टीम से बाहर रहे। इस पिच पर सूखापन है, जिससे बशीर एक प्रमुख दावेदार बन गए हैं।

सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा, जहां गति और उछाल मिलने की उम्मीद है। ऐसे में मेहमान टीम केवल तेज गेंदबाजी आक्रमण पर निर्भर रहने की अपनी रणनीति पर कायम रह सकती है।

इंग्लैंड की संभावित टीम में मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

एशेज के इतिहास में 1882 से अब तक कुल 345 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 142 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि इंग्लैंड को 110 मुकाबलों में जीत मिली है।

दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच पर्थ में होगा। दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में आयोजित होगा। सीरीज का तीसरा मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में होगा, जबकि 26 दिसंबर से मेलबर्न में चौथे टेस्ट की शुरुआत होगी। सीरीज का पांचवां मैच 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है।

पहले एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर.

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शाता है कि इंग्लैंड अपनी रणनीति को गंभीरता से ले रहा है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मार्क वुड कब खेलेंगे?
मार्क वुड 21 नवंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में खेलेंगे।
एशेज सीरीज का पहला मैच कहाँ होगा?
एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले