28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

फरहान, जैक्स और शाल्कविक को फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नामित किया गया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
फरहान, जैक्स और शाल्कविक को फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नामित किया गया

सारांश

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के विल जैक्स और अमेरिका के शैडली वैन शाल्कविक को फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नामित किया गया है। इन खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जानें किसके नाम होगा यह पुरस्कार।

मुख्य बातें

साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विल जैक्स का ऑलराउंड खेल इंग्लैंड को सेमीफाइनल में ले गया।
शैडली वैन शाल्कविक ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया।
तीनों खिलाड़ियों का नामांकन प्रशंसा के योग्य है।
आईसीसी अवार्ड की घोषणा जल्द होगी।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक को आईसीसी के फरवरी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 में अपनी-अपनी टीमों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 का सफर सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सका। पाकिस्तान ने सुपर-8 का आखिरी मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेला, जिसमें जीत के बावजूद टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मैचों में 2 शतक समेत 383 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्कोरर बने। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी उत्कृष्टता के कारण ही पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच सका था।

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में विल जैक्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जैक्स ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सका। जैक्स ने 8 मैचों में 176.56 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए।

अमेरिका ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन पिछले संस्करण में पाकिस्तान को हराने वाली इस टीम ने इस बार भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इसका मुख्य कारण दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक थे। 37 वर्षीय इस गेंदबाज ने ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैचों में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान किया और 4 मैचों में 13 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर संयुक्त रूप से जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती हैं, जिन्होंने 14-14 विकेट लिए हैं। हालांकि, बुमराह ने 8 जबकि वरुण ने 9 मैच खेले थे।

अब देखना यह है कि साहिबजादा फरहान, विल जैक्स और शैडली वैन शाल्कविक में से किसे फरवरी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जैक्स और शाल्कविक के नामांकन से यह स्पष्ट होता है कि टी20 विश्व कप 2026 में इन खिलाड़ियों का योगदान कितना महत्वपूर्ण रहा है। सभी ने अपनी टीमों के लिए अद्वितीय प्रदर्शन किया है। यह पुरस्कार निश्चित रूप से क्रिकेट प्रशंकों के लिए रोमांचक है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन से खिलाड़ी फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नामित किए गए हैं?
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के विल जैक्स और अमेरिका के शैडली वैन शाल्कविक को इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्व कप में कितने रन बनाए?
साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्व कप 2026 में 6 मैचों में 383 रन बनाए।
विल जैक्स ने कितने विकेट लिए?
विल जैक्स ने टी20 विश्व कप 2026 में 9 विकेट लिए।
शैडली वैन शाल्कविक की गेंदबाजी प्रदर्शन कैसा रहा?
शैडली वैन शाल्कविक ने 4 मैचों में 13 विकेट लिए और वे टूर्नामेंट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड का विजेता कब घोषित होगा?
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड का विजेता जल्द ही घोषित किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले