30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और हैप्पी कुमारी को डेब्यू का मौका दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और हैप्पी कुमारी को डेब्यू का मौका दिया?

सारांश

गुजरात जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का चुनाव किया। टीम में अनुष्का शर्मा की वापसी जबकि हैप्पी कुमारी का डेब्यू हुआ। जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में और दोनों टीमों के हालात के बारे में।

मुख्य बातें

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
अनुष्का शर्मा की टीम में वापसी हुई।
हैप्पी कुमारी का डेब्यू इस मैच में हुआ।
आरसीबी लगातार चार मैच जीतकर शीर्ष पर है।
गुजरात जायंट्स ने 4 में से 2 मैच जीते हैं।

वडोदरा, 19 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात जायंट्स ने सोमवार को बीसीए स्टेडियम में चल रहे विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 12वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। इस मैच में गुजरात जायंट्स ने दो बदलाव किए हैं। अनुष्का शर्मा की टीम में वापसी हुई है, जबकि हैप्पी कुमारी अपने करियर का पहला मैच खेल रही हैं।

टॉस जीतने के बाद गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने कहा, "हम गेंदबाजी करने का निर्णय ले रहे हैं। हमारे लिए यह मैदान जैसे अपना घर जैसा है और यहां मौजूद दर्शक भी हमारी मदद कर रहे हैं। यह बहुत अच्छा है। इसमें कोई संदेह नहीं कि आरसीबी को भी अच्छा समर्थन मिलेगा। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। अनुष्का चोट से वापसी कर रही हैं और हैप्पी का डेब्यू हो रहा है। बल्लेबाजों को यहां अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि यह एक उच्च स्कोरिंग मैच हो सकता है। हमें उम्मीद है कि हम जल्दी विकेट हासिल करेंगे और जैसा चाहेंगे, वैसा मैच खत्म करेंगे।"

दूसरी ओर, आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हर मैच में कोई नया खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हम हमेशा एक समय में एक मैच पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह एक ऐसी टीम है जिसमें बहुत ऊर्जा है। हमने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।"

आरसीबी ने लगातार चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है। इस टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत हासिल की और यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया। इसके बाद गुजरात जायंट्स के खिलाफ आरसीबी ने 32 रन से जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से पराजित किया।

वहीं, गुजरात जायंट्स ने 4 में से 2 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। इस टीम ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 10 रन से जीत हासिल की और दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से हराया। इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और आरसीबी के खिलाफ 32 रन से हार मिली।

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, हैप्पी कुमारी और रेणुका सिंह ठाकुर

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लार्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे और लॉरेन बेल

संपादकीय दृष्टिकोण

और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह मैच दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा। आरसीबी की लगातार जीत से प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ गई है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर क्या किया?
गेंदबाजी का निर्णय लिया।
इस मैच में कौन सा खिलाड़ी डेब्यू कर रहा है?
हैप्पी कुमारी ने डेब्यू किया है।
गुजरात जायंट्स की कप्तान कौन है?
एशले गार्डनर कप्तान हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले