3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के दूसरे दौर में प्रणय, आयुष और थारुन जीत पाएंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के दूसरे दौर में प्रणय, आयुष और थारुन जीत पाएंगे?

सारांश

भारतीय शटलर्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। एचएस प्रणय, आयुष शेट्टी और थारुन मन्नेपल्ली ने पहले दौर के मुकाबलों में जीत हासिल की। क्या वे अगले चरण में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रख पाएंगे?

मुख्य बातें

भारतीय शटलर्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
एचएस प्रणय , आयुष शेट्टी और थारुन मन्नेपल्ली ने पहले दौर में जीत दर्ज की।
आयुष शेट्टी ने कनाडा के सैम युआन को हराया।
थारुन मन्नेपल्ली ने डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन को हराया।
भारत के अन्य शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत जल्द खेलना शुरू करेंगे।

सिडनी, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शटलर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 में शानदार प्रदर्शन किया है। एचएस प्रणय, आयुष शेट्टी और थारुन मन्नेपल्ली ने 4,75,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में पहले दौर के कड़े मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

33 वर्षीय एचएस प्रणय की शुरुआत थोड़ी मुश्किल रही। उन्होंने पहले गेम में लय नहीं पकड़ी और दुनिया के 85वें नंबर के खिलाड़ी योहानेस सॉट मार्सेलिनो से 6-21 से हार गए।

हालांकि, एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता ने धैर्य बनाए रखते हुए अपने डिफेंस को मजबूत किया। उन्होंने रैलियों पर नियंत्रण रखते हुए 57 मिनट तक चले मुकाबले में अगले दो गेम 21-12, 21-17 से जीत लिए।

अब 2023 के उपविजेता एचएस प्रणय का सामना इंडोनेशिया के आठवें वरीय अल्वी फरहान से होगा।

दूसरी ओर, कर्नाटक के 20 वर्षीय आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ टूर पर अपनी शानदार शुरुआत जारी रखी। इस साल की शुरुआत में यूएस ओपन में अपनी पहली सुपर 300 जीत के बाद, दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी ने कनाडा के सैम युआन को 21-11, 21-15 से हराया। यह मुकाबला केवल 33 मिनट तक चला।

आयुष शेट्टी विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता रहे हैं। उनका सामना चौथे वरीय कोडाई नाराओका और शियाओडोंग शेंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

एक अन्य मुकाबले में थारुन मन्नेपल्ली ने डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन के खिलाफ 21-13, 17-21, 21-19 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 66 मिनट तक चला। 2023 के राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अब चीन ताइपे के पांचवीं वरीयता प्राप्त लिन चुन-यी से चुनौती का सामना करेंगे।

वहीं, किरण जॉर्ज को जापान के छठी वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो से 21-11, 22-24, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत इस टूर्नामेंट में जल्द अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। देश को इन शटलर्स से खासा उम्मीदें हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

आयुष शेट्टी और थारुन मन्नेपल्ली का प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय शटलिंग में एक नई पीढ़ी उभर रही है। देश को इन खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं और यह क्षण भारतीय बैडमिंटन के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 कब हो रहा है?
यह टूर्नामेंट 19 नवंबर 2023 को शुरू हुआ है।
एचएस प्रणय का अगला मुकाबला किससे है?
एचएस प्रणय का सामना इंडोनेशिया के आठवें वरीय अल्वी फरहान से होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले