26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने केन विलियमसन को रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने केन विलियमसन को रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया?

सारांश

आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने केन विलियमसन को अपनी रणनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। यह कदम जहीर खान के पद से हटने के बाद उठाया गया है। गोयनका ने विलियमसन के अनुभव को टीम के लिए अमूल्य बताया है। आइए जानते हैं इस नियुक्ति के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

केन विलियमसन की नियुक्ति से टीम को नई दिशा मिल सकती है।
जहीर खान के स्थान पर विलियमसन को लाना एक बड़ा कदम है।
एलएसजी की कोचिंग टीम में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
विलियमसन का अनुभव टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक हो सकता है।
पिछले सीजन की तुलना में नए सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज केन विलियमसन को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आईपीएल 2026 के लिए अपना नया रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है। विलियमसन इस वर्ष साउथ अफ्रीका टी20 लीग में एलएसजी के स्वामित्व वाली डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे थे।

केन विलियमसन की नियुक्ति जहीर खान के टीम से अलग होने के बाद हुई है। जहीर खान आईपीएल 2025 में एलएसजी के मेंटोर थे।

एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने केन विलियमसन का स्वागत करते हुए एक्स पर लिखा, "केन सुपर जायंट्स परिवार का हिस्सा रहे हैं। एलएसजी के रणनीतिक सलाहकार के रूप में उनका स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उनकी नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक अंतर्दृष्टि, खेल की गहरी समझ और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता उन्हें टीम के लिए अमूल्य बनाती है।"

विलियमसन वर्तमान में न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ एक अनौपचारिक अनुबंध पर हैं। वह आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे।

केन आईपीएल में एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में खेल चुके हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे हैं। बतौर खिलाड़ी वह एसआरएच और जीटी के लिए खेल चुके हैं। 79 आईपीएल मैचों में उन्होंने 35.46 की औसत और 125.61 के स्ट्राइक रेट से 2128 रन बनाए।

एलएसजी ने अगले सीजन के लिए अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। गेंदबाजी कोच के रूप में भरत अरुण और स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में कार्ल क्रो को नियुक्त किया गया है। क्रो इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स में भी इसी भूमिका में थे और उन्होंने तीन बार की आईपीएल विजेता टीम के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को एक घातक स्पिन गेंदबाजी जोड़ी बनाने पर काम किया था।

ऋषभ पंत की कप्तानी में पिछले सीजन खेलने वाली एलएसजी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि लखनऊ सुपर जायंट्स का यह कदम उनके भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति है। केन विलियमसन का अनुभव और नेतृत्व क्षमता टीम को नई दिशा देने में सहायक साबित हो सकती है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केन विलियमसन को किस पद पर नियुक्त किया गया है?
केन विलियमसन को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के रणनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
जहीर खान का क्या हुआ?
जहीर खान को एलएसजी के मेंटर पद से हटा दिया गया है।
विलियमसन का आईपीएल में प्रदर्शन कैसा रहा है?
विलियमसन ने 79 आईपीएल मैचों में 35.46 की औसत और 125.61 के स्ट्राइक रेट से 2128 रन बनाए हैं।
एलएसजी की कोचिंग टीम में क्या बदलाव हुए हैं?
एलएसजी ने अपनी कोचिंग टीम में भरत अरुण को गेंदबाजी कोच और कार्ल क्रो को स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है।
पिछले सीजन में एलएसजी का प्रदर्शन कैसा रहा?
पिछले सीजन में एलएसजी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले