आईपीएल २०२६: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स का मिडिल ऑर्डर बनेगा चुनौती, खिताब का सपना होगा साकार?

Click to start listening
आईपीएल २०२६: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स का मिडिल ऑर्डर बनेगा चुनौती, खिताब का सपना होगा साकार?

सारांश

आईपीएल २०२६ में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने पहले खिताब की खोज में है। हालांकि, टॉप ऑर्डर मजबूत है, लेकिन मिडिल ऑर्डर की समस्या टीम के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है।

Key Takeaways

  • ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला खिताब पाने का सपना।
  • टॉप ऑर्डर मजबूत, लेकिन मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी।
  • तेज गेंदबाजी अटैक में आवेश खान, मोहम्मद शमी शामिल।
  • वानिंदु हसरंगा की फिटनेस महत्वपूर्ण है।
  • टीम विदेशी बल्लेबाजों पर निर्भरता एक चुनौती।

नई दिल्ली, २४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल २०२६ में अपने पहले खिताब को पाने की कोशिश करेगी। टीम का टॉप ऑर्डर और तेज गेंदबाजी काफी मजबूत है, लेकिन मिडिल ऑर्डर लखनऊ के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

आईपीएल २०२५ में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पंत के नेतृत्व में टीम ने १४ में से सिर्फ ६ मैच जीते थे और प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही थी। इस बार फैंस को टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। एडेन मार्करम, निकोलसन पूरन और मिचेल मार्श जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी से लखनऊ का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत दिखता है। मार्श और मार्करम ने पिछले सीजन में बेहतरीन खेल दिखाया था।

टीम के मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी स्पष्ट है। कप्तान ऋषभ पंत पर इस सीजन में टीम को सफलता दिलाने की जिम्मेदारी होगी। पंत का साथ आयुष बदोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद जैसे बल्लेबाजों को देना होगा। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के उभरते बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके से भी लखनऊ को आईपीएल २०२६ में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

लखनऊ का तेज गेंदबाजी अटैक बेहद मजबूत दिख रहा है। आवेश खान, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और एनरिक नॉर्टजे किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। साथ ही, मोहसन खान और प्रिंस यादव के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी। स्पिन बॉलिंग की जिम्मेदारी दिग्वेश राठी के कंधों पर होगी, जिन्होंने पिछले सीजन में अपनी गेंदबाजी से अच्छा प्रभाव छोड़ा था। वानिंदु हसरंगा की फिटनेस लखनऊ के लिए चिंता का विषय है। यदि हसरंगा पूरी तरह से फिट हो जाते हैं, तो टीम को इससे संतुलन मिलेगा। लखनऊ की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनका बल्लेबाजी क्रम विदेशी खिलाड़ियों पर अत्यधिक निर्भर नजर आता है। पिछले सीजन भी यही कमजोरी उनके लिए समस्या बनी थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वॉड:

ऋषभ पंत, मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी, शाहबाज अहमद, आवेश खान, एनरिक नोर्टजे, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, नमन तिवारी, मोहसिन खान।

Point of View

लेकिन मिडिल ऑर्डर की कमी चिंता का विषय है। टीम की तेज गेंदबाजी भी प्रभावशाली है, लेकिन विदेशी बल्लेबाजों पर निर्भरता एक बड़ा मुद्दा है।
NationPress
25/03/2026

Frequently Asked Questions

लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान कौन है?
लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान ऋषभ पंत है।
आईपीएल २०२६ में लखनऊ की टीम की मिडिल ऑर्डर की स्थिति क्या है?
लखनऊ की टीम के मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी है, जो एक बड़ी समस्या बन सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज कौन-कौन हैं?
लखनऊ के तेज गेंदबाजों में आवेश खान, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और एनरिक नॉर्टजे शामिल हैं।
क्या लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल २०२६ में खिताब जीत सकेगी?
यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है, खासकर मिडिल ऑर्डर और फिटनेस पर।
आईपीएल २०२६ में लखनऊ का टॉप ऑर्डर कौन सा है?
लखनऊ का टॉप ऑर्डर एडेन मार्करम, निकोलसन पूरन और मिचेल मार्श से मिलकर बनता है।
Nation Press