आईपीएल 2026: आरआर का अंकतालिका में एकलौता दबदबा, वैभव और बिश्नोई के पास कैप
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक शानदार मुकाबला संपन्न हुआ। वैभव सूर्यवंशी की शानदार अर्धशतकीय पारी के सहारे आरआर ने आरसीबी को 12 गेंद शेष रहते 6 विकेट से पराजित किया।
आरआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29 और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से आरसीबी ने 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की सहायता से खेली गई 78 और ध्रुव जुरेल की 43 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों के योगदान से खेली गई 81 रन की पारी के बल पर 18 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाकर मैच जीत लिया। रवींद्र जडेजा भी 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
आरआर और आरसीबी के बीच इस मुकाबले में जीत के साथ आरआर ने अंकतालिका में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है।
आरआर ने 4 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर है, वहीं पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 रद्द मैच के साथ कुल 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। आरसीबी 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर छठे, गुजरात टाइटंस 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर आठवें, केकेआर 4 मैचों में तीन हार और 1 रद्द मैच से 1 अंक लेकर नौवें और सीएसके 3 मैचों में बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर है।
शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ 78 रन की पारी खेलने वाले आरआर के वैभव सूर्यवंशी के पास अब ऑरेंज कैपरवि बिश्नोई पर्पल कैप के धारी बन गए हैं।