आईपीएल 2026: एसआरएच को मिली अच्छी खबर, ईशान मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी एनओसी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: एसआरएच को मिली अच्छी खबर, ईशान मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी एनओसी

सारांश

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को एनओसी देकर सनराइजर्स हैदराबाद को खुशखबरी दी है। हालांकि, कई अन्य खिलाड़ियों की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। जानें पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

ईशान मलिंगा को एनओसी मिली।
हसरंगा और पथिराना की स्थिति अनिश्चित है।
ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है।
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की एनओसी का आधार फिटनेस टेस्ट है।

नई दिल्ली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को एनओसी प्रदान कर दी है। हालांकि, बोर्ड ने नवान तुषारा, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना की स्थिति को स्पष्ट नहीं किया है। ये तीनों खिलाड़ी अब भी एनओसी का इंतजार कर रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ईशान मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे। वह अपने साथी कामिंदु मेंडिस के साथ हैदराबाद पहुंचेंगे, जिसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

हालांकि, हसरंगा और पथिराना फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं हो सके हैं, जिससे उनके आईपीएल 2026 में समय पर शामिल होने पर संदेह उत्पन्न हो गया है। कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे पथिराना शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। लेकिन, फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने का निर्णय नहीं लिया है, और उनके पूरी तरह फिट होने का इंतजार करने का निर्णय लिया है।

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को अब तक हसरंगा की उपलब्धता पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भी तेज गेंदबाज तुषारा की उपलब्धता के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं हासिल हो पाई है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि इन खिलाड़ियों की एनओसी उनके फिटनेस टेस्ट के परिणामों पर निर्भर करेगी।

बात करें दुष्मंथा चमीरा, पथुम निसांका और दसुन शनाका की, तो इन्हें आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति मिल चुकी है।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों के अलावा, आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने भी विभिन्न टीमों की चुनौतियों को बढ़ा दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई है। हैदराबाद आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेलेगी। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क भी शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन अन्य खिलाड़ियों की स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह आईपीएल 2026 की तैयारी में महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईशान मलिंगा कब टीम से जुड़ेंगे?
ईशान मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे।
कौन से अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी एनओसी का इंतजार कर रहे हैं?
नवान तुषारा, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना एनओसी का इंतजार कर रहे हैं।
क्या हसरंगा और पथिराना आईपीएल 2026 में खेल पाएंगे?
उनकी फिटनेस टेस्ट में अनुपस्थिति के कारण उनकी भागीदारी पर संदेह है।
आईपीएल 2026 का पहला मैच कब है?
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को हैदराबाद और आरसीबी के बीच होगा।
कौन है हैदराबाद का नया कप्तान?
ईशान किशन को हैदराबाद का नया कप्तान बनाया गया है।
राष्ट्र प्रेस