आईपीएल की सबसे प्रभावशाली साझेदारियां: कोहली-डिविलियर्स का अद्वितीय रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल की सबसे प्रभावशाली साझेदारियां: कोहली-डिविलियर्स का अद्वितीय रिकॉर्ड

सारांश

आईपीएल में साझेदारी का महत्व अत्यधिक होता है। जानें कोहली-डिविलियर्स और अन्य खिलाड़ियों की अद्भुत साझेदारियों के बारे में। ये साझेदारियां न केवल मैच का परिणाम बदलती हैं, बल्कि क्रिकेट के इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।

मुख्य बातें

कोहली-डिविलियर्स की 229 रन की साझेदारी सबसे बड़ी है।
साझेदारी का महत्व क्रिकेट में अत्यधिक है।
ऐसी साझेदारियां मैच के परिणाम को बदल सकती हैं।
अनेक खिलाडियों ने उत्कृष्ट साझेदारियां निभाई हैं।
आईपीएल में साझेदारियों का एक अनोखा इतिहास है।

नई दिल्ली, 24 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। क्रिकेट में साझेदारी का महत्व अत्यधिक होता है। एक सफल पार्टनरशिप मैच का परिणाम बदल सकती है। आईपीएल में भी ऐसी कई साझेदारियां हुई हैं, जो इस लीग के इतिहास में दर्ज हो चुकी हैं। आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी के नाम है।

कोहली-डिविलियर्स (229 रन): आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी की। यह इस लीग का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, जो गुजरात लायंस के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनी थी। इस मैच में कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन बनाये, जबकि डिविलियर्स ने 52 गेंदों में 129 रनों की नाबाद पारी खेली।

कोहली-डिविलियर्स (215 रन): 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में, इन दोनों ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे विकेट के लिए 215 रन जोड़े। डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 133 रन बनाये, जबकि कोहली 82 रन बनाकर नाबाद रहे।

केएल राहुल-डी कॉक (210 रन): 18 मई 2022 को, केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी की। डी कॉक ने 70 गेंदों में 140 रन बनाये और राहुल ने 51 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे।

गिल-सुदर्शन (210 रन): शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी की। गिल ने 55 गेंदों में 104 रन बनाये जबकि सुदर्शन ने 51 गेंदों में 103 रन बनाये।

मार्श-गिलक्रिस्ट (206 रन): आईपीएल 2011 में शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट ने आरसीबी के खिलाफ 206 रन जोड़े। गिलक्रिस्ट ने 55 गेंदों में 106 रन बनाये जबकि मार्श 49 गेंदों में 79 रन बनाकर नाबाद रहे।

गिल-सुदर्शन (205 रन): आईपीएल के 18वें सीजन में, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी की। गिल ने 93 रन बनाकर नाबाद रहे और सुदर्शन ने 61 गेंदों में 108 रन बनाये। इनकी साझेदारी के चलते गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मैच 10 विकेट से जीता।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह खेल के रोमांच को भी बढ़ाती है। कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी ने इस तथ्य को सिद्ध किया है कि एक मजबूत साझेदारी मैच का परिणाम बदल सकती है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी किसकी है?
आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 229 रन की साझेदारी की।
कोहली और डिविलियर्स ने कब साझेदारी की थी?
कोहली और डिविलियर्स ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन की साझेदारी की थी।
आईपीएल में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी किसकी है?
आईपीएल में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी कोहली और डिविलियर्स की है, जिन्होंने 215 रन की साझेदारी की।
केएल राहुल और डी कॉक ने कितने रन की साझेदारी की?
केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने 2022 में 210 रन की साझेदारी की।
गिल और सुदर्शन का रिकॉर्ड क्या है?
गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में 210 रन की साझेदारी की थी।
राष्ट्र प्रेस