25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल के इतिहास में 5 सबसे यादगार साझेदारियां: कोहली-डिविलियर्स की जोड़ी सबसे ऊपर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल के इतिहास में 5 सबसे यादगार साझेदारियां: कोहली-डिविलियर्स की जोड़ी सबसे ऊपर

सारांश

जानें आईपीएल की कुछ बेहतरीन साझेदारियों के बारे में, जहां विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का नाम सबसे पहले आता है। ये साझेदारियां न केवल रिकॉर्ड बनाने में महत्वपूर्ण रहीं, बल्कि खेल के रोमांच को भी बढ़ाती हैं।

मुख्य बातें

आईपीएल में साझेदारी का महत्व कोहली-डिविलियर्स की जोड़ी का रिकॉर्ड साझेदारियों ने मैच का परिणाम बदलने में मदद की

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। क्रिकेट में साझेदारी का महत्व अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। एक शानदार साझेदारी खेल का परिणाम बदल सकती है। आईपीएल में भी ऐसी कई साझेदारियां हुई हैं, जो इस लीग के इतिहास के पन्नों में अमिट रूप से दर्ज हैं। आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी के नाम है।

कोहली-डिविलियर्स (229 रन): आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी की थी। यह इस लीग की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है, जो गुजरात लायंस के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनी थी। इस मैच में कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन बनाए, जबकि डिविलियर्स ने 52 गेंदों में 129 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

कोहली-डिविलियर्स (215 रन): 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आईपीएल की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई थी। दोनों ने वानखेड़े के मैदान पर दूसरे विकेट के लिए 215 रन जोड़े। डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 133 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कोहली 82 रन बनाकर नाबाद रहे।

केएल राहुल-डी कॉक (210 रन): 18 मई 2022 को केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए पहले विकेट के लिए 210 रनों की अटूट साझेदारी की। डी कॉक ने 70 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 140 रन बनाए, जबकि राहुल 51 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे।

गिल-सुदर्शन (210 रन): शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की। गिल ने 55 गेंदों में 104 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि सुदर्शन ने 51 गेंदों में 103 रन बनाए।

मार्श-गिलक्रिस्ट (206 रन): आईपीएल 2011 में शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट ने आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े। गिलक्रिस्ट ने 55 गेंदों में 106 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मार्श 49 गेंदों में 79 रन बनाकर नाबाद रहे।

गिल-सुदर्शन (205 रन): आईपीएल के 18वें सीजन में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 205 रनों की साझेदारी की। गिल 93 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सुदर्शन ने 61 गेंदों में 108 रनों की शानदार पारी खेली। इनकी साझेदारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाबला 10 विकेट से जीता।

संपादकीय दृष्टिकोण

साझेदारी का महत्व किसी भी खेल में अत्यधिक है। यह केवल रन बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि एक रणनीतिक खेल है। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी ने न केवल रिकॉर्ड बनाए, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी किसने बनाई है?
आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी ने बनाई है, जिसमें उन्होंने 229 रन जोड़े।
क्या केएल राहुल और डी कॉक की साझेदारी भी महत्वपूर्ण है?
हाँ, केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने 210 रनों की साझेदारी की थी, जो कि आईपीएल में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है।
आईपीएल में कितनी बड़ी साझेदारियां हुई हैं?
आईपीएल में कई बड़ी साझेदारियां हुई हैं, जिनमें कोहली-डिविलियर्स, राहुल-डी कॉक और गिल-सुदर्शन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले