26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल में नूर अहमद का अद्वितीय प्रदर्शन, 42 मैचों में हासिल की 50 विकेटों की उपलब्धि

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल में नूर अहमद का अद्वितीय प्रदर्शन, 42 मैचों में हासिल की 50 विकेटों की उपलब्धि

सारांश

नूर अहमद ने आईपीएल 2026 में 42 मुकाबलों में 50 विकेट हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जानें उनकी इस उपलब्धि के पीछे की कहानी और सीएसके की जीत के बारे में।

मुख्य बातें

नूर अहमद ने 42 मुकाबलों में 50 विकेट लिए।
सीएसके की इस सीजन में दूसरी जीत।
ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन का महत्वपूर्ण योगदान।
केकेआर की बल्लेबाजी में कमजोर प्रदर्शन।
नूर का औसत 23.75 है।

चेन्नई, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के 21 वर्षीय स्पिनर नूर अहमद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सबसे कम मुकाबलों में 50 विकेट लेने के मामले में पांचवा स्थानअफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने 42 मुकाबलों में यह उपलब्धि प्राप्त की।

नूर अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 23.75 की औसत से 52 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें 2 बार 4 विकेट लेने का भी कारनामा शामिल है।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीत दर्ज की। यह इस सीजन में सीएसके की दूसरी जीत थी। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ 7 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद सैमसन ने आयुष म्हात्रे के साथ 22 गेंदों में 47 रन जोड़े।

म्हात्रे ने 17 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 38 रन बनाए। इसके बाद सैमसन ने देवाल्ड ब्रेविस के साथ 32 गेंदों में 39 रन जोड़े।

संजू ने 32 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 48 रन बनाए, जबकि ब्रेविस ने 29 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा, सरफराज खान ने 23 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में केकेआर 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 160 रन बना सकी। इस टीम के लिए रामदीप सिंह ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा, सुनील नरेन ने 24 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 28 रन का योगदान दिया। अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन बनाए। नूर अहमद ने 3 विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह आईपीएल में युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक भी है। उन्होंने साबित किया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नूर अहमद ने कितने मैचों में 50 विकेट हासिल किए?
नूर अहमद ने 42 मैचों में 50 विकेट हासिल किए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने किस टीम के खिलाफ जीत दर्ज की?
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज की।
नूर अहमद का बॉलिंग औसत क्या है?
नूर अहमद का बॉलिंग औसत 23.75 है।
आईपीएल में नूर अहमद ने कितने विकेट लिए हैं?
नूर अहमद ने आईपीएल में कुल 52 विकेट लिए हैं।
सीएसके ने कितने रन से मैच जीता?
सीएसके ने 32 रन से मैच जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले