28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ये 5 खिलाड़ी क्यों नहीं बन सके आईपीएल का हिस्सा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ये 5 खिलाड़ी क्यों नहीं बन सके आईपीएल का हिस्सा?

सारांश

आईपीएल में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। जानिए उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें इस लीग में खेलने का मौका नहीं मिला।

मुख्य बातें

आईपीएल में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी खेल चुके हैं।
कुछ खिलाड़ी नीलामी में भी नहीं बिक पाए।
इस लीग में खेलने का सपना हर क्रिकेटर देखता है।
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
मौका न मिलने के कारण कुछ खिलाड़ी दूर रह गए।

नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। इस प्रतिष्ठित लीग में शानदार प्रदर्शन के माध्यम से कई खिलाड़ियों की किस्मत पलटी है। लेकिन, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो आईपीएल में खेल पाने से वंचित रह गए हैं। आइए, हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

जेम्स एंडरसन: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें आईपीएल में खेलने का एक भी मौका नहीं मिला। उन्होंने 42 साल की उम्र में नीलामी में अपना नाम भेजा था, लेकिन किसी टीम ने उन पर दिलचस्पी नहीं दिखाई। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र तेज गेंदबाज हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को भी आईपीएल में खेलने का अवसर नहीं मिला। 2011 के नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद ब्रॉड ने खुद आईपीएल से दूरी बना ली और टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी।

एलिस्टर कुक: टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक टी20 क्रिकेट में सफल नहीं हो सके। क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में उनकी भूमिका नहीं बन पाई, जिसके चलते वे आईपीएल का हिस्सा नहीं बन सके। कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 12,472 रन हैं।

मुशफिकुर रहीम: बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम को भी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कई बार नीलामी के लिए अपना नाम भेजा, लेकिन किसी टीम ने उन पर ध्यान नहीं दिया।

रीजा हेंड्रिक्स: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स भी उन खिलाड़ियों में हैं, जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला। हेंड्रिक्स ने अन्य टी20 लीगों में खेला है, लेकिन आईपीएल में किसी भी टीम ने उन पर भरोसा नहीं किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो आईपीएल में अपने करियर के दौरान कभी भी खेलने का मौका नहीं पा सके। यह एक उत्कृष्ट लीग है, लेकिन सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसका हिस्सा नहीं बन पाते।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में खेलने वाले कुछ प्रमुख खिलाड़ी कौन हैं?
आईपीएल में खेलने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, और महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं।
जेम्स एंडरसन ने क्यों नहीं खेला आईपीएल?
जेम्स एंडरसन को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला, जबकि उन्होंने नीलामी में अपना नाम भेजा था।
क्या एलिस्टर कुक ने कभी आईपीएल खेलने की कोशिश की?
एलिस्टर कुक ने आईपीएल में खेलने की कोशिश नहीं की, वे टी20 क्रिकेट में सफल नहीं रहे।
मुशफिकुर रहीम का आईपीएल में क्या अनुभव रहा है?
मुशफिकुर रहीम ने कई बार नीलामी में अपना नाम दिया लेकिन उन्हें कोई टीम नहीं मिली।
रीजा हेंड्रिक्स ने किस लीग में खेला है?
रीजा हेंड्रिक्स ने अन्य टी20 लीगों में खेला है, लेकिन उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले