15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

वे 5 महान क्रिकेटर्स, जिन्होंने आईपीएल में नहीं खेला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
वे 5 महान क्रिकेटर्स, जिन्होंने आईपीएल में नहीं खेला

सारांश

क्या आप जानते हैं कि कुछ महान क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिन्होंने कभी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं पाया? जानिए उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस लीग में कदम नहीं रखा।

मुख्य बातें

आईपीएल में खेलने का सपना हर क्रिकेटर का होता है।
कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है।
जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गज इस सूची में हैं।
टेस्ट क्रिकेट में ये खिलाड़ी सफल रहे हैं लेकिन आईपीएल में नहीं।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल जैसी विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलने का सपना हर क्रिकेटर देखता है। इस लीग में शानदार प्रदर्शन की बदौलत कई खिलाड़ियों की किस्मत पलटी है। लेकिन, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो आईपीएल में कभी खेलने का अवसर नहीं पा सके। चलिए, हम आपको बताते हैं ऐसे ही पाँच खिलाड़ियों के बारे में।

जेम्स एंडरसन: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम उन खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला। एंडरसन ने 42 वर्ष की आयु में ऑक्शन में अपना नाम भेजा था, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र तेज गेंदबाज हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड: इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को भी आईपीएल में खेलने का अवसर नहीं मिला। उन्हें 2011 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद ब्रॉड ने खुद ही आईपीएल से दूरी बना ली और टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी।

एलिस्टर कुक: टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक एलिस्टर कुक टी20 क्रिकेट में उतने सफल नहीं रहे। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कुक का प्रदर्शन खास नहीं रहा, यही कारण है कि वह कभी आईपीएल का हिस्सा नहीं बन सके। कुक इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में 12,472 रन बनाए।

मुशफिकुर रहीम: बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम को भी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला। रहीम ने कई बार ऑक्शन के लिए अपना नाम भेजा, लेकिन किसी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।

रीजा हेंड्रिक्स: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला। हेंड्रिक्स ने अन्य कई टी20 लीग में खेला है, लेकिन वह आईपीएल में किसी भी टीम को प्रभावित नहीं कर सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में कौन से प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेले?
जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, एलिस्टर कुक, मुशफिकुर रहीम, और रीज़ा हेंड्रिक्स जैसे खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं बने।
क्या जेम्स एंडरसन ने आईपीएल में खेलने की कोशिश की?
हाँ, जेम्स एंडरसन ने 42 साल की उम्र में ऑक्शन में अपना नाम भेजा था, लेकिन उन्हें कोई टीम नहीं खरीद पाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले