3 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जोफ्रा आर्चर एशेज से बाहर हैं, इंग्लैंड ने मेलबर्न टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जोफ्रा आर्चर एशेज से बाहर हैं, इंग्लैंड ने मेलबर्न टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा की?

सारांश

इंग्लैंड को एशेज सीरीज में बड़ा झटका लगा है क्योंकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गस एटकिंसन को शामिल किया गया है। मेलबर्न में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की नई प्लेइंग इलेवन घोषित की गई है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

मुख्य बातें

जोफ्रा आर्चर एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं।
गस एटकिंसन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड ने मेलबर्न टेस्ट के लिए नई प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है।
इंग्लैंड की टीम इस एशेज सीरीज में पहले ही हार चुकी है।

मेलबर्न, 24 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। एशेज श्रृंखला में हार का सामना कर चुकी इंग्लैंड को सीरीज के शेष दो टेस्ट मैचों से पहले एक बड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अब एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गस एटकिंसन को टीम में शामिल किया गया है। मेलबर्न में 26 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

जोफ्रा आर्चर साइड स्ट्रेन के कारण श्रृंखला के आगामी दोनों टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। जोफ्रा ने एडिलेड में गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में अर्धशतक भी लगाया था। उनका बाहर होना निश्चित रूप से इंग्लैंड की समस्याओं को और बढ़ाने वाला है।

मेलबर्न टेस्ट के लिए गस एटकिंसन की इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है। इस बीच, बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल को भी टीम में शामिल किया गया है। ओली पोप को बाहर किया गया है। आर्चर और पोप की जगह एटकिंसन और बेथेल को मेलबर्न टेस्ट में शामिल किया गया है। बेथेल पोप की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम मौजूदा एशेज सीरीज में पहले ही हार चुकी है। पर्थ, ब्रिसबेन और एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले तीनों टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड का प्रदर्शन आलोचना के घेरे में है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सीरीज में जिस तरह की शैली अपनाई है, वह भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अगर बल्लेबाजी में इंग्लैंड ने थोड़ा धैर्य और संयम दिखाया होता, तो टीम एडिलेड टेस्ट जीतकर सीरीज में बनी रह सकती थी।

कप्तान बेन स्टोक्स ने एडिलेड टेस्ट हारने के बाद कहा था कि वे जिस इरादे से ऑस्ट्रेलिया आए थे, वह पूरा नहीं हो सका। सीरीज में दो टेस्ट बचे हुए हैं, जिसमें हम बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड 2015 के बाद से एशेज सीरीज जीतने में सफल नहीं हो पाई है।

मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग.

संपादकीय दृष्टिकोण

गस एटकिंसन और जैकब बेथेल जैसे नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। यह स्थिति इंग्लैंड के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है।
RashtraPress
3 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जोफ्रा आर्चर क्यों बाहर हुए हैं?
जोफ्रा आर्चर साइड स्ट्रेन के कारण एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं।
इंग्लैंड की नई प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल हैं?
इंग्लैंड की नई प्लेइंग इलेवन में जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स और जोश टंग शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले