क्या केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए?

सारांश

केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन का आंकड़ा पार किया है। यह उपलब्धि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में हासिल की। इस लेख में जानें राहुल की उपलब्धियों और टेस्ट मैच में चल रहे रोमांच के बारे में।

मुख्य बातें

केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन का आंकड़ा पार किया।
सचिन तेंदुलकर का टेस्ट में 15,921 रन का रिकॉर्ड है।
साउथ अफ्रीका की टीम ने 55 ओवर खेलकर 71 रन पर 3 विकेट गंवाए।
बुमराह ने 27 रन देकर 5 विकेट लिए।
भारत ने 32 ओवर में 68 रन बनाकर 1 विकेट खोया।

कोलकाता, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सलामी बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

केएल राहुल अब तक अपने टेस्ट करियर में 11 शतक और 20 अर्धशतक बना चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 329 पारियों में 53.78 की औसत के साथ 15,921 रन बनाए। तेंदुलकर ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 15 हजार रन का आंकड़ा पार किया है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले में, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 55 ओवर खेले।

एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

टीम ने 71 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। यहां से टोनी डी जोरजी ने वियान मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की, लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, पूरी पारी एकदम ढह गई।

साउथ अफ्रीका के लिए इस पारी में मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि मुल्डर और जोरजी ने 24-24 रन बनाए।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 27 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं मिलीं।

इसके जवाब में, भारत ने 32 ओवरों में 1 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं।

यशस्वी जायसवाल महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उस समय तक टीम के खाते में केवल 18 रन ही थे। यहां से केएल राहुल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर पारी को संभाला। टीम इंडिया की कोशिश इस पारी में विशाल स्कोर बनाकर मेहमान टीम को पारी के अंतर से मात देने की होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

केएल राहुल का यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उनका प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत सफलता दर्शाता है, बल्कि यह भारतीय क्रिकेट की मजबूत नींव और भविष्य के लिए प्रेरणा भी है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं।
सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड क्या है?
सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच कहाँ हो रहा है?
यह टेस्ट मैच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में हो रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले