12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केंद्र सरकार देश में खेल के विकास में बड़ा योगदान दे रही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केंद्र सरकार देश में खेल के विकास में बड़ा योगदान दे रही है?

सारांश

पटना में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पौलमी घटक और सौम्यादीप रॉय ने केंद्र सरकार के योगदान की सराहना की। जानिए कैसे ये खिलाड़ी बिहार के बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं और खेल के विकास में सरकार की भूमिका को समझा रहे हैं।

मुख्य बातें

केंद्र सरकार का खेल विकास में महत्वपूर्ण योगदान।
खेलो इंडिया और टॉप्स जैसी योजनाएं युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं।
बिहार के बच्चे अगले 5 साल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं।
खेलों में सुविधाएं और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
खेलों के प्रति जुनून और प्रतिभा को पहचानना आवश्यक है।

पटना, 21 जून (राष्ट्र प्रेस)। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने पटना में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया। युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने के लिए इस खेल से जुड़े दिग्गज खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था। पौलमी घटक और सौम्यादीप रॉय जैसे खिलाड़ियों ने देश में खेल के विकास में केंद्र सरकार के योगदान की सराहना की।

टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता पौलमी घटक ने राष्ट्र प्रेस से संवाद करते हुए कहा, "जब से मोदी सरकार आई है, भारतीय खेल का चेहरा बदल गया है। सरकार ने खेलो इंडिया और टॉप्स जैसी योजनाएं शुरू की हैं। इसके अंतर्गत खिलाड़ियों का चयन बिल्कुल निचले स्तर से किया जा रहा है। बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही है और उन्हें प्रदेश से बाहर भी भेजा जा रहा है। खिलाड़ियों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, वो अविश्वसनीय हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारे समय में ऐसी सुविधाएं नहीं थीं, जो आज बच्चों को मिल रही हैं, नहीं तो हम भी और आगे बढ़ सकते थे। हम वर्तमान पीढ़ी के लिए वही सुविधाएं चाहते हैं, जो हमें नहीं मिलीं। मुझे खुशी है कि केंद्र सरकार इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुझे विश्वास है कि बिहार के बच्चे अगले 5 साल में भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे। यहां के बच्चों में मेडल जीतने का जुनून है। हमारा मुख्य कार्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है।"

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो खेल नीति बनाई है, उसके तहत हम कार्य कर रहे हैं। शनिवार को हुए टेबल टेनिस कार्यक्रम में हमने इस खेल से जुड़े बड़े खिलाड़ियों को आमंत्रित किया। सभी हमारे बिहार के बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य यह है कि आने वाले समय में बिहार के बच्चे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतें और देश का नाम रोशन करें।"

टेबल टेनिस के खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता सौम्यादीप रॉय ने कहा कि 2016 के बाद से खेलो इंडिया और टॉप्स के माध्यम से देश में खेल का विकास हुआ है। इसमें सरकार का बड़ा सहयोग रहा है। सरकार के समर्थन के कारण ही भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अगले 10 साल में हम बहुत अच्छा करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केंद्र सरकार खेल के विकास में कैसे योगदान कर रही है?
केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया और टॉप्स जैसी योजनाएं शुरू की हैं, जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान करती हैं।
क्या बिहार के बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत सकते हैं?
हाँ, बिहार के बच्चे खेलों में काफी प्रतिभाशाली हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिल रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले